शिवसेना किसकी आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है सुनवाई

नई दिल्ली

 

महाराष्ट्र में असली शिवसेना किसकी है, इस पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह आज  इस मामले की लिस्टिंग हो सकती है। गौरतलब है महाराष्ट्र में असली शिवसेना को लेकर लंबे समय से सुनवाई लंबित है। अब महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट ने शीर्ष कोर्ट के सामने इस मामले की अर्जेंट सुनवाई की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव बहुत जल्द होने वाले हैं। इसको देखते हुए शिंदे गुट चाहता है कि असली शिवसेना पर जल्द से जल्द फैसला हो।

सीजेआई ने कही यह बात
मंगलवार को एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से वरिष्ठ वकील नीरज किशन कौल सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए थे। उन्होंने इस मामले में अर्जेंट हियरिंग की गुहार लगाई है। इसके बाद सीजेआई यूयू ललित और जस्टिस एस रविंद्र भट्ट ने कहा कि वह बुधवार को इस मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर सकते हैं। सीजेआई यूयू ललित ने कहा कि मैं स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह सकता है, लेकिन कल कुछ न कुछ तो होगा जरूर। वहीं मामले की अर्जेंट सुनवाई की बात करते हुए सीनियर एडवोकेट कौल ने कहा कि शीर्ष कोर्ट ने पांच जजों की संवैधानिक बेंच को मामला रेफर किया था। वहीं चुनाव आयोग में भी इस मामले की सुनवाई रुक गई थी।

See also  FIFA World cup 2022 की ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा बनने के लिए कतर रवाना हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

पांच जजों की बेंच के पास था मामला
एडवोकेट कौल ने कहा कि अब जबकि महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय के चुनाव होने वाले हैं, इस मामले पर जल्द से जल्द फैसला होना चाहिए। गौरतलब है कि अगस्त में सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच ने इस मामले की याचिका को पांच जजों की संवैधानिक पीठ को सौंप दिया था। उस वक्त इस मामले की सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय हुई थी। लेकिन अभी तक इसकी सुनवाई पेंडिंग ही है। इसके अलावा शीर्ष कोर्ट ने चुनाव आयोग को भी आदेश दिया था कि 25 अगस्त तक वह असली शिवसेना पर फैसला न सुनाए। उसने यह आदेश शिंदे गुट द्वारा खुद को असली शिवसेना बताने की याचिका पर दिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *