9 माह की बालिका हिती चौकसे के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए पूरी मदद करेंगें

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बालाघाट प्रवास के दौरान पुलिस लाइन हेलीपेड पर भरवेली के संजय एवं राखी चौकसे 9 माह की अपनी बच्ची के साथ मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने हिती के उपचार के लिए मदद की गुहार लगाई। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने संजय एवं राखी को मुख्यमंत्री चौहान ने मिलाया और उनकी समस्या से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री चौहान ने बालिका हिती चौकसे की स्थिति जानने के बाद उसके माता-पिता को आश्वस्त किया कि बालिका हिती के उपचार के लिए राज्य सरकार पूरी मदद करेंगी और उसके उपचार में राशि की कमी नहीं होने देगी। नन्ही बालिका की जीवन रक्षा के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेंगें। मुख्यमंत्री चौहान ने मौके पर ही कलेक्टर को बुला कर बालिका की मदद के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि दो दिन पूर्व ही उन्हें इस बालिका के बारे में पता चला है। उनके द्वारा जिला रेडक्रास सोसायटी से 50 हजार रूपये की राशि प्रदान की जा रही है और अपना एक माह का वेतन भी देने का निर्णय लिया है।

बिसेन ने बताया कि बच्ची हिती की जान बचाने के लिए वे स्वयं 10 लाख रूपये, सिवनी विधायक मुनमुन राय 10 लाख रूपये, बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग 5 लाख रुपये, आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर नानो कावरे 5 लाख रूपये एवं गौरव पारधी ने 5 लाख रूपये देने की सहमति प्रदान की है।

See also  केंद्र के ब्याज रहित Loan का प्रदेश सरकार चुनावी वर्ष में करेगी भरपूर उपयोग

मात्र 9 माह की बच्ची हिती चौकसे को लीवर की बीमारी बिलारिस ओटेसिया है, जिसके कारण उसका लीवर खराब हो गया है। उसका जीवन बचाने के लिए लीवर ट्रांसप्लांट ही एक मात्र उपाय है। बच्ची के पिता संजय चौकसे ने बताया कि रायपुर के एम्स में बच्ची की जाँच कराने गये थे, तब इस बीमारी का पता चला है। एम्स में लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 30 लाख रूपये का स्टीमेट बनाकर दिया है। लीवर प्राप्त करने के लिए 50 लाख रूपये से भी अधिक की राशि लग सकती है। लेकिन वह बहुत गरीब है और मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। इतनी बड़ी राशि जुटाने में वह सक्षम नहीं है।

मुख्यमंत्री चौहान ने विधायक जायसवाल के निवास पहुँच कर व्यक्त की शोक संवेदना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बालाघाट प्रवास के दौरान वारासिवनी विधायक एवं अध्यक्ष खनिज विकास निगम प्रदीप जायसवाल के निवास पहुँच कर उनकी दिवंगत माता जी श्रीमती रन्नो देवी जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री चौहान ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके पूर्व उन्होंने नगर के ही लक्ष्मी नारायण खंडेलवाल निधन पर शोक व्यक्त कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

See also  अग्मेन्टेड एवं वर्चुअल रियलिटी तकनीक से पढ़ाई करेंगे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी : मंत्री सखलेचा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *