हम बंद कमरे में नहीं सीना ठोककर राजनीति करने वाले लोग हैं- अमित शाह

मुंबई

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को सत्ता से बेदखल करने के बाद शिंदे सरकार की पहली बड़ी परीक्षा शुरू होने वाली है. बीएमसी चुनाव में जो भी पार्टी जीत का परचम लहराएगी, जनता का आशीर्वाद भी उसी को मिलने वाला है. इसी वजह से गृह मंत्री अमित शाह इस चुनाव को लेकर जमीन पर सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने 150 सीटें जीतने का लक्ष्य सेट कर दिया है.

बीएमसी चुनाव में 150 सीट जीतने का लक्ष्य

अमित शाह ने कहा है कि मोदी जी के मार्गदर्शन में BMC चुनाव में भाजपा और असली शिवसेना गठबंधन का लक्ष्य 150 सीट जीतने का होना चाहिए. BMC में भाजपा का जीतना तय है, जनता मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा के साथ है. विचारधारा को धोखा देने वाली उद्धव पार्टी के साथ नहीं. उद्धव ठाकरे ने न सिर्फ भाजपा को धोखा दिया था बल्कि विचारधारा को धोखा दिया और महाराष्ट्र की जनता के जनादेश का भी अपमान किया. उद्धव ठाकरे की पार्टी के छोटे होने का कारण खुद उद्धव ठाकरे और उनका सत्ता का लालच है, भाजपा नहीं. राजनीति में जो लोग धोखा देते हैं उनको सजा देनी ही चाहिए.

उद्धव पर बरसे अमित शाह

वैसे गृह मंत्री ने अपने संबोधन में बीएमसी चुनाव का तो जिक्र किया ही, साथ ही साथ उद्धव ठाकरे पर भी बड़ा वार किया. एक बार फिर उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी की तरफ से कभी भी उद्धव ठाकरे को सीएम पद का वादा नहीं किया गया था. इस बारे में वे कहते हैं कि आज मैं फिर से कहना चाहता हूँ कि हमने कभी उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद का वादा नहीं किया था हम बंद कमरे में नहीं सीना ठोककर राजनीति करने वाले लोग हैं. उद्धव ठाकरे ख़याली पुलाव पका रहे थे. जानकारी के लिए बता दें कि इस महीने या फिर अक्टूबर में बीएमसी के चुनाव हो सकते हैं.

See also  कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट की खारिज,जनऔषधि सहकारी संघ ‘गड़बड़ियों’ की होगी जांच

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *