दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक पंडाल में लगी आग, दमकल की 20 गाड़ियां भेजी गईं

नई दिल्ली
नई दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक पंडाल में आग लग गई। मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां भेजी गई हैं। घटना राजौरी गार्डन इलाके में एचडीएफसी बैंक के पास विशाल एन्क्लेव में सुबह करीब 1.03 बजे की बताई जा रही है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी एसके दुआ ने कहा, ''राजौरी गार्डन में एक टेंट हाउस में आग लग गई। आग को मध्यम श्रेणी का घोषित किया गया था और 23 दमकल गाड़ियां बुझाने के काम में लगी हुई थीं। आग पर अब काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।''
 
 बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ महीनों से आग लगने की काफी घटनाएं हुई हैं। हालांकि उसमें किसी को भारी नुकसान नहीं हुआ है। पिछली बार दिल्ली में सबसे भीषण आग मुंडका में लगी थी। मुंडका भीषण आग हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई है। मुंडका आग कांड में जलने वालों में सिर्फ 6 लोगों की पहचान हो पाई थी। दिल्ली के मुंडका में आग मेट्रो स्टेशन के पास एक ऑफिस में लगी थी।

 

See also  जरूरत पड़ने पर न्यूक्लियर युद्ध के भी तैयार रहूंगी - लिज ट्रस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *