पोलैंड में भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद ,अमेरिकी नागरिक ने कहा- तुम ‘परजीवी’ लोग अपने देश क्यों नहीं जाते

वॉरसॉ
 अमेरिका के कैलीफोर्निया और टेक्सास के बाद अब पोलैंड में भी भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी का मामला सामने आया है। यहां का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में खुद को अमेरिकी बताने वाल एक शख्स भारतीय मूल के शख्स से कहता है कि तुम लोग परजीवी हो। हमारी जाति का नरसंहार कर रहे हो। अपने देश वापस क्यों नहीं जाते? अमेरिकी नागरिक की इस बात पर भारतीय कहता है कि आप वीडियो क्यों बना रहे हैं। इसके जवाब में वो कहता है कि मैं अमेरिका से हूं। यहां तुम लोग बहुत ज्यादा हो। क्या तुम्हे लगता है कि हमारे पोलैंड पर हमला कर सकते हो? तुम्हारा अपना देश है, वहां क्यों नहीं जाते?

इसके बाद वीडियो में नस्लवादी टिप्पणी करने वाला शख्स कहता है कि यूरोपीय लोग जानना चाहते हैं कि आप गोरे लोगों के देश में क्यों आते हैं, आप परजीवी क्यों हैं, आप हमारी जाति का नरसंहार कर रहे हैं। घर जाओ आक्रमणकारी हम आपको यूरोप में नहीं चाहते। पोलैंड सिर्फ पोलिश लोगों का है और आप पोलिश नहीं हैं। पहले अमेरिका के कैलीफोर्निया से वीडियो सामने आया था। उसमें भारतीय मूल के अमेरिकी से नस्लीय दुर्व्यवहार हो रहा था। फ्रेमोंट में 37 साल के तजिंदर सिंह ने भारतीय मूल के कृष्णन जयरामन पर हमला किया था औऱ कहा था कि तुम घृणित और घटिया लग रहे हो। वो दो बार जयरामन पर थूका भी था।

See also  शपथ ग्रहण समारोह के लिए गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, रोड शो में उमड़ी लोगों की भारी भीड़

वहीं, इससे पहले अमेरिका के ही टेक्सास में भारतीय महिलाओं पर एक मेक्सिकन महिला ने नस्लीय टिप्पणी की थी। वो कहती दिखी थी कि तुम लोग अच्छी जिंदगी जीने के लिए अमेरिका आते हो। वीडियो में महिला को हमला करते भी देखा गया था। शिकायत करने के बाद मेक्सिकन महिला को टेक्सास पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

 हाल ही में अमेरिका से भी सामने आए नस्लीय दुर्व्यवहार के मामले

हाल ही में अमेरिका से भी भारतीयों के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार के दो मामले सामने आए हैं। इनमें से ताजा कैलिफोर्निया का था, जिसमें भारतीय मूल के व्यक्ति द्वारा एक अन्य भारतीय-अमेरिकी शख्स के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया गया। आरोपी का नाम तेजिंदर सिंह बताया गया। वहीं, पीड़ित का नाम कृष्णन जयरामन है।

खबरों के मुताबिक तेजिंदर ने जयरामन को जिसने नस्लवादी अपशब्द कहे। तेजिंदर ने अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों में जयरामन को “गंदा हिंदू” और “घृणित कुत्ता” बताया।  जानकारी के अनुसार तेजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनबीसी न्यूज ने बुधवार को बताया कि कृष्णन जयरामन पर 21 अगस्त को कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में 37 वर्षीय तेजिंदर सिंह द्वारा जयरामन पर मौखिक रूप से हमला किया गया था।

इससे पहले टेक्सास में भी कुछ भारतीय-अमेरिकी महिलाओं पर एक मैक्सिकन महिला द्वारा नस्लीय टिप्पणी करने के साथ उन्हें धमकाने और मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

See also  ₹1719 तक सस्ता हुआ सोना, चांदी में ₹3000 तक की गिरावट, दिवाली पर सस्ता गोल्ड खरीदने का मौका!

वीडियो में प्लेनो की एस्मेराल्डा अप्टन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में  भारतीय-अमेरिकी महिलाओं की उपस्थिति को चुनौती देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्हें गोली मारने की धमकी दी और वीडियो की शूटिंग करने वाली महिला पर शारीरिक हमला किया। घटना कथित तौर पर एक उपनगरीय डलास पार्किंग स्थल में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *