BTech : दिल्ली के इन सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 5 सितंबर से करें आवेदन, JEE Main स्कोर से मिलेगा दाखिला

BTech Admission JEE Main Score : दिल्ली सरकार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में BTech के लिए 5 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आवेदन उन्हीं छात्रों के स्वीकार किए जाएंगे, जिन्होंने जेईई मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दिल्ली के राज्य स्तरीय तकनीकी विश्वविद्यालयों में बीटेक ( BTech ) और बीआर्क के लिए पांच सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आवेदन उन्हीं छात्रों के स्वीकार किए जाएंगे, जिन्होंने जेईई मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जेईई मेंस की परीक्षा की रैंकिंग ही दाखिले का आधार होगी। इसके आधार पर पांच संस्थानों के लगभग 65 सौ सीटों पर दाखिला होगा।

राजधानी के सभी तकनीकी विश्वविद्यालयों का दाखिला नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय आयोजित कर रहा है। इस काउंसलिंग को जैक कहा जाता है। यह आवेदन प्रक्रिया सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर शाम पांच बजे तक है। दिल्ली रीजन के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट का परिणाम 28 सितंबर को जारी होगा। विश्वविद्यालय ने यह निर्देश दिया है कि फीस भुगतान के बाद प्रत्यक्ष रूप से रिपोर्टिंग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

इन संस्थानों में दाखिला
-डीटीयू
-एनएसयूटी
-डीएसईयू
-आईआईआईटी दिल्ली
-आईजीडीटीयूडब्ल्यू

निर्देश के अनुसार, दिल्ली रीजन के ओबीसी श्रेणी के 75000 रैंकिंग तक के लिए काउंसलिंग 29 और 30 सितंबर तक है। दिल्ली रीजन से बाहर के छात्रों के लिए 1 अक्तूबर को रिपोर्टिंग है। यह रिपोर्टिंग छात्रों को उस संस्थान में करना होगा जहां उनकी काउंसलिंग होगी। संस्थान ने कहा कि जो छात्र पहले राउंड में फीस भुगतान कर चुके हैं, लेकिन प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं होंगे, उनका दाखिला रद्द माना जाएगा। दूसरे राउंड का दाखिला छह अक्तूबर से होगा, जबकि तीसरे राउंड का दाखिला 14 अक्तूबर से होना है। चौथे राउंड का दाखिला 21 अक्तूबर को होगा। छात्र दाखिला संबंधी विशेष जानकारी https://jacdelhi.admissions.nic.in/ से देख सकते हैं। बतादें कि इनमें दिल्ली के छात्रों के लिए 85 फीसदी सीटें आरक्षित होती हैं जबकि दिल्ली के बाहर के विद्यार्थियों के लिए 15 फीसदी सीटें आरक्षित रहती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *