रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य की यात्री ट्रेन लगातार रद्द करने के कारण आज बिलासपुर में ज़िला और शहर कांग्रेस पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना और बिलासपुर सांसद के निवास का घेराव किया गया जिसमें हज़ारों कांग्रेस जनो द्वारा केंद्र सरकार की इस ग़लत नीति का विरोध किया गया।
छत्तीसगढ़ की सम्मानीय जनता की तकलीफ़ें देख कर कांग्रेस जनो ने आज दिनभर धरना दिया और केंद्र सरकार से माँग किया कि ट्रेनों का परिचालन पहले जैसा किया जाए। इस विशाल कार्यक्रम में आज ज़िले और शहर की सभी विधानसभाओं से सम्मानीय नेता और जनप्रतिनिधि और सभी सम्मानीय ब्लॉक अध्यक्ष निगम के सम्मानीय पार्षद और एल्डर मेन साथी और महिला नेता युवा नेता सभी बड़ी संख्या में उपस्तिथ थे।















