LPG कमर्शियल सिलेंडर पर 100 रुपये की भारी कटौती

  नई दिल्ली

देश में महंगाई की मार झेल रही जनता को महीने के पहले दिन बड़ी राहत मिली. 1 सितंबर को गैस सिलेंडर (LPG cylinders) के दामों में कमी देखने को मिली है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की भारी कटौती हुई है. हालांकि, दामों में यह कमी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है. जबकि 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिल रहा है.

1 सितंबर से दिल्ली में 1 इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में 96 रुपये सस्ता मिलेगा. कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई कटौती का लाभ लगभग देश के हर कोने में मिलेगा.

कहां कितनी होंगी सिलेंडर की कीमत

दिल्ली में आज से 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1976.50 की जगह 1885 रुपये होगी. वहीं, कोलकाता में अब कीमतें घटकर 1995.5 रुपये रह गई है. जबकि पहले यह 2095 रुपये थी. मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1844 रुपये रह गई है.

घरेलू सिलेंडर की कीमत में 6 जुलाई से नहीं हुआ बदलाव

घरेलू सिलेंडर की कीमत में 6 जुलाई से कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी अभी भी सिलेंडर उसी कीमत पर मिलेगा. इंडेन सिलेंडर की दिल्ली में 1053 रुपये होगी, वहीं, कोलकाता में 1079, मुंबई में 1052, चेन्नई में 1068 रुपये कीमत होगी.

See also  देश में 24 घंटों में कोरोना के 4417 नए मामले दर्ज, एक्टिव केस 60 हजार से कम

1 अगस्त को भी कम हुए थे दाम

गैस कंपनियां महीने की हर 1 तारीख को सिलेंडर के दाम तय करती हैं. इससे पहले अगस्त में भी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई थी. उस वक्त कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 36 रुपये कटौती की गई थी. दिल्ली में 19 किलो के सिलेंडर की कीमत पहले 2012.50 पैसे थी, इस कटौती के बाद कीमत 1976.50 रुपये रह गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *