लिस्बन में भारतीय महिला पर्यटक की मौत,स्वास्थ्य मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा

  लिस्बन

अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में जगह न मिलने की वजह से हुई भारतीय महिला पर्यटक की मौत को लेकर पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मार्ता टेमिडो ने अपना इस्तीफा दे दिया है. राजधानी लिस्बन में महिला पर्यटक को भर्ती करने के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हो गई. हालांकि, ये पहला ऐसा मामला नहीं है. पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले पुर्तगाल में देखे जा चुके हैं, जहां अस्पताल में मेडिकल स्टाफ और व्यवस्था की कमी का असर मरीजों की जान पर पड़ा है.

पुर्तगाल सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि डॉक्टर मार्ता को एहसास हो गया था कि उनके पास अब पद पर बने रहने के लिए कोई वजह नहीं है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि गर्भवती महिला की मौत आखिरी ऐसी घटना थी, जो उन्हें इस्तीफे के फैसले तक ले गई.

कोरोना काल में अच्छे काम की हुई थी तारीफ
पुर्तगाल सरकार में मंत्री डॉक्टर मार्ता टेमिडो साल 2018 से स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा देख रही हैं. कोरोना काल में उन्होंने जिस तरह से कोविड को मैनेज किया, उसके लिए उनकी काफी सराहना भी की गई थी.

See also  18 सितंबर को उपराष्ट्रपति का आगमन, राजा शंकरशाह रघुनाथ शाह बलिदान दिवस पर होंगे शामिल

घटना के बाद हो रही पुर्तगाल सरकार की आलोचना
महिला पर्यटक की मौत के बाद पुर्तगाल सरकार लोगों के निशाने पर भी आ गई है. महिला पर्यटक की मौत के बाद अस्पतालों की मेटरनिटी यूनिट्स में स्टाफ की कमी और कुछ को अस्थाई तौर पर बंद कर देने और गर्भवती महिलाओं को ऐसी हालत में अस्पतालों के चक्कर कटवाने को लेकर पुर्तगाल सरकार की तीखी आलोचना की जा रही है.

पुर्तगाल के सबसे बड़े अस्पताल में नहीं मिली जगह
पुर्तगाल की स्थानीय मीडिया के अनुसार, राजधानी लिस्बन में स्थित पुर्तगाल के सबसे बड़े अस्पताल सांता मारिया में गर्भवती महिला को एडमिट नहीं किया गया. जिसके बाद मजबूरी में महिला को दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.

गर्भवती महिला की मौत, लेकिन बच्चे को बचाया गया
गर्भवती महिला की जान तो नहीं बच पाई लेकिन डॉक्टरों ने इमरजेंसी सीजेरियन सेक्शन से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को बचा लिया. फिलहाल बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है, जिसे निगरानी में रखा गया है. वहीं महिला की मौत को लेकर जांच शुरू कर दी गई है.

मौत की खबरों के बाद स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा
भारतीय मूल की महिला की मौत की खबरों के बाद हंगामा मच गया. मीडिया के सवालों की दबाव सरकार की ओर आ गया. इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे ने सबको चौंका दिया.

See also  इंटरनेशनल स्कूल की बच्ची से रेप के मामले में बस ड्राइवर और केयरटेकर दोषी, सोमवार को मिलेगी सजा 

पुर्तगाल के सार्वजनिक स्वास्थ्य संघ के अध्यक्ष गुस्तावो टाटो बोर्गेस ने इस मामले में हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कह कि उन्हें हैरानी है कि देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में गंभीर परेशानियों के बीच मार्ता ने अपना पद ही छोड़ दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *