दिल्ली में लॉन्च हुआ देश का पहला वर्चुअल स्कूल,JEE-NEET के लिए तैयार होंगे स्टूडेंट

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिक्षा को लेकर बड़ी घोषणा की है। केजरीवाल ने स्कूल परिसर में कक्षाओं में आने में असमर्थ छात्रों के लिए दिल्ली में ‘‘देश के पहले वर्चुअल स्कूल'' की शुरुआत की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि ‘दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल' में बुधवार से दाखिले शुरू, देशभर के छात्र आवेदन दे सकते हैं। केजरीवाल ने बताया कि वर्चुअल स्कूल' में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘भारत भर के छात्रों के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसमें NEET, CUET तथा JEE की परीक्षाओं की तैयारी कराने के साथ-साथ कौशल आधारित अन्य प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे। '' मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का पहला ‘वर्चुअल स्कूल' शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा, ‘‘कई बच्चे ऐसे हैं जो स्कूल के दूर होने या अन्य कारणों के चलते स्कूल नहीं जा सकते।
 
कई माता-पिता अपनी बेटियों को शिक्षा नहीं दिलाते क्योंकि वे उन्हें बाहर नहीं भेजना चाहते। हम यह वर्चुअल स्कूल शुरू कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऐसे बच्चे शिक्षित हों। यह स्कूल उन ऑनलाइन कक्षाओं से प्रेरित है, जो covid-19 के कारण आवश्यक हो गई थीं। केजरीवाल ने कहा कि कक्षाएं ऑनलाइन होंगी और रिकॉर्ड किए गए व्याख्यान भी ऑनलाइन साझा किए जाएंगे।

See also  कमीशन का पैसा पहुंचा केजरीवाल तक , बिजली घोटाले का आरोप लगा BJP ने किया दावा

 

 

 

   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *