भारत और हांगकांग मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

दुबई
आज भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला हांगकांग से होने जा रहा है जहां पर रोहित शर्मा एंड कंपनी जीत दर्ज करके एशिया कप के सुपर 4 स्टेज में पहुंचना चाहेंगे। भारत ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हाई वोल्टेज ड्रामा में 5 विकेट से मात दी थी और आज उनके लिए एक आसान मैच होने जा रहा है। इससे पहले अफगानिस्तान की टीम ग्रुप बी से पहले ही सुपर 4 स्टेज में पहुंच गई है। दूसरी दूसरी हांगकांग टीम का ये एशिया कप में पहला मुकाबला है और वेकप्तान निजाकत खान के अंडर में खेलने के लिए उतर रहे हैं।

 हांगकांग ने एशिया कप क्वालीफायर को जीतने के बाद इस प्रतियोगिता में जगह बनाई है लेकिन एशिया कप में उनका मुकाबला बड़ी टीमों से होने जा रहा है क्योंकि उनके ग्रुप में भारत और पाकिस्तान जैसी टीम है। भारत के खिलाफ जीतना तो दूर हांगकांग को मैच में बने रहने के लिए भी अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना पड़ेगा।

See also  नीतीश कुमार के विश्वास प्रस्ताव पर समर्थक MLA की बढ़ चुकी है संख्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *