राज्य मंत्री कुशवाह ने एनव्हीडीए की योजनाओं की समीक्षा की

भोपाल

नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि एनव्हीडीए की सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिये अल्पावधि, मध्यावधि और दीर्घकालीन लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया जाये। राज्य मंत्री कुशवाह ने आज मंत्रालय में एनव्हीडीए की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि 7 नई परियोजनाओं को अल्पकालीन लक्ष्य के तहत अक्टूबर-नवम्बर 2022 से शुरू किया जाना है। इन योजनाओं की शुरूआत में 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा शुरू हो जाएगी और परियोजनाओं की पूर्णत: जून 2023 में एक लाख 53 हजार 760 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। परियोजनाओं में चौंडी जमानिया और बलकवाड़ा जिला खरगोन, छीपानेर जिला सीहोर, लोअर गोई जिला बड़वानी, ढीमरखेड़ा जिला कटनी, नागलवाड़ी जिला बड़वानी और खरगोन एवं उज्जैन और शाजापुर जिले की नर्मदा-क्षिप्रा लिंक बहुउद्देशीय परियोजना शामिल है। मध्यकालीन लक्ष्य में एक वर्ष में पूर्ण होने वाली परियोजनाओं में रानी दुर्गावती जिला जबलपुर, अम्बारोड़िया जिला खरगोन, सिमरौल अम्बाचंदन जिला इंदौर, पाटी एमआईपी जिला बड़वानी, पिपरी एमआईपी जिला खरगोन, नर्मदा-झाबुआ-पेटलाबाद-थांदला सरदारपुर एमआईपी जिला धार और झाबुआ शामिल है। दीर्घकालीन लक्ष्य की परियोजनाओं सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में प्रमुख सचिव संजय शुक्ला और एनव्हीडीए के अधिकारी उपस्थित थे।

 

See also  MP पुलिस के 26 अफसरों और जवानों को 15 अगस्त पर पुरस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *