फ्लैगशिप योजनाओं का 100% लाभ दिलाने CM शिवराज का मंत्रियों-कलेक्टरों को निर्देश

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में 17 सितम्बर से 1 नवम्बर तक दो चरणों में हितग्राही मूलक योजना में सौ फीसदी लाभ देने के लिए अभियान चलेंगे। यह अभियान दो चरणोें में चलेंगे।  पहले व दूसरे चरण में निराकृत आवेदनों की डाटा एंट्री के लिए पृथक पोर्टल बनाया जाएगा, जिसमें अभियान से संबंधित समस्त जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए जो ट्रैकर तैयार किया जा रहा है, उसमें सभी संबंधित विभाग निरंतर जानकारी अपडेट करते रहें।

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिये मंत्रियों व कलेक्टरों को निर्देश दिया कि भारत सरकार और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक फ्लैगशिप योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन बनाना है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से  31 अक्टूबर तक हितग्राही मूलक योजनाओं में पूर्णता के लिए एक विशेष अभियान प्रदेश स्तर परचलाया जाएगा। इस अभियान में भारत सरकार और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने वाला अंत्योदय अभियान है जिसमें यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।

दो चरणों में चलेगा अभियान, आज दिल्ली जाएंगे सीएम
सीएम चौहान ने कहा कि अभियान दो चरण में चलेगा। पहला चरण 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक और दूसरा 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक संचालित किया जाएगा। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दिल्ली जाएंगे और वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू के शपथ के बाद सीएम की पहली आधिकारिक मुलाकात है। इसके बाद सीएम चौहान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और आरके सिंह से मिंलेंगे और फिर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलेंगे। देर रात सीएम वापस लौटेंगे।

See also  बीजेपी संसदीय बोर्ड में घट गया शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी का कद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *