मुख्यमंत्री शिवराज ने की कानून व्यवस्था पर समीक्षा, गंभीर अपराधों में कार्रवाई पर फोकस

भोपाल
प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की कवायद के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करने वाले हैं। इस समीक्षा के दौरान गणेशोत्सव, दुर्गोत्सव की तैयारियों के बीच बाजारों में बढ़ने वाले भीड़ और झांकियों के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अफसरों को निर्देश दिए जाएंगे। सीएम इसके साथ ही गंभीर अपराधों के मामले में भी अधिकारियों से चर्चा कर की गई कार्यवाही का फीडबैक लेंगे।

सीएम चौहान द्वारा बुलाई गई बैठक में कानून व्यवस्था से जुड़े मसलों के साथ सामाजिक और साम्प्रदायिक सौहार्द्र के मामले पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि प्रदेश में शांति का माहौल बिगाड़ने वाले बदमाशों पर सख्त एक्शन लें। इस मामले में आगे भी सख्ती जारी रखी जाएगी। कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री चौहान औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन तथा स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा भी करेंगे।

हाथ ठेला व्यापारियों से करेंगे संवाद
सीएम चौहान सोमवार को निवास पर हाथ ठेला और पथ विक्रेताओं को परिवार के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान वे उनकी समस्याओं को जानेंगे और उसके निराकरण के रास्ते निकालेंगे। इसको लेकर ऐसे व्यापारियों को सीएम हाउस बुलाया गया है। सीएम की मौजूदगी में कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

See also  सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ 20 कैबिनेट मंत्री भी लेंगे शपथ, गुजरात में 12 को लगातार 7वीं बार सरकार बनाएगी BJP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *