J&K: ट्रेकिंग में फंस गया हंगरी का शख्स, सेना ने 30 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाया

किश्तवाड़

कई बार विदेश पर्यटक भारत में आकर दुर्गम जगहों पर फंस जाते हैं, ऐसे में भारतीय सेना उन्हें बचाती है। एक ऐसा ही मामला जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से सामने आया है जहां ट्रेकिंग के दौरान रास्ता भटक गए हंगरी के एक नागरिक को भारतीय सेना ने बचाया। इसके लिए भारतीय सेना को करीब 30 घंटे का गहन तलाशी अभियान चलाया।

दरअसल, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि किश्तवाड़ के दुल से भारतीय सेना की टीम ने 30 घंटे के तलाशी अभियान में एक हंगरी के नागरिक को ट्रैक किया और बचाया, जो ट्रेकिंग के दौरान हिमालय रेंज में उमासिला दर्रे में अपना रास्ता भटक गया था। उन्हें भारतीय वायु सेना द्वारा इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया।

बताया गया कि इस विदेशी पर्यटक को ढूंढने के लिए 30 घंटे तक तलाश अभियान चलाया गया और उन्हें दुल गांव से बचाया गया। यह तब हुआ था जब पर्वतारोहण के दौरान पर्यटक हिमालय पर्वतमाला में उमसिला दर्रे में रास्ता भटक गया था। इस शख्स का नाम एक्कोस वर्म्स है. उन्होंने समय पर उनकी रक्षा करने के लिए सेना को धन्यवाद दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्कोस वर्म्स ने कहा कि मैं बहुत मुश्किल स्थिति में था, मैं भारतीय सेना का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ढूंढ निकाला और मुझे सुरक्षित स्थान पर ले गए। फिलहाल उन्हें मेडिकल देखरेख में रखा गया है।

See also  नए साल से पहले ठंड हुई प्रचंड! दिल्ली-UP से हिमाचल तक कहर, कब से मिलेगी राहत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *