आजमगढ़ : बाइक सवार को धक्का मारते हुए पलट गई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

आजमगढ़
आजमगढ़ में शनिवार की रात में बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा पुलिस चौकी अंतर्गत सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी लोग आजमगढ़ से मिर्जापुर के विंध्याचल में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तेज रफ्तार के चलते बाइक सवार से टकराने के बाद कार हवा में उछलते हुए चार बार पलट गई। पलटी मारने के बाद कार के परखच्‍चे उड़ गए, वहीं इस हादसे को देखने वालों की रुह कांप गई। खून से रंग गई सड़क, मची चीख पुकार घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ ही कार में फंसे लोगों को कार से बाहर निकाला।

उसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने 22 वर्षीय पिंटू यादव, 35 वर्षीय शिवप्रकाश, 29 वर्षीय सुशील कुमार, 32 वर्षीय मीना यादव, 03 वर्षीय अनोखी को मृत घोषित कर दिया। मृतक सुशील कुमार को छोड़कर सभी लोग इकरामपुर गांव के निवासी थे और एक ही परिवार के थे। वहीं कुछ अन्य लोग भी घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना के बाद घनास्‍थल पर चारों तरफ खून ही फैला नजर आया।

See also  ईरान में हिजाब के विरोध में ईरानी अभिनेत्री एल्नाज नोरोजी ने कपड़े उतारे , पोस्ट किया VIDEO

दर्शन पूजन करने के लिए जा रहे थे विंध्याचल
मृतक के परिजनों ने बताया कि मां विंध्यवासिनी से एक मन्नत मांगी गई थी और मन्नत पूरी हो जाने के बाद उनके परिवार के लोग विंध्याचल में दर्शन पूजन करने के लिए जा रहे थे। लोगों ने बताया कि आजमगढ़ से जौनपुर होते हुए सभी लोग मिर्जापुर जाते और वहां पर मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन करने के बाद रविवार को वापस लौट आते। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में घायल मीना यादव गर्भवती भी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *