उद्धाव ठाकरे को फिर एक बड़ी चोट देंगे एकनाथ शिंदे, दशहरा मेला हाईजैक करने की तैयारी; BJP का भी साथ

 मुंबई।
 
शिवसेना और दशहरा मेला का अटूट संबंध रहा है। इस अवसर पर दादर के शिवाजी पार्क मैदान में आयोजित होने वाली शिवसेना की रैली में राज्य के कोने-कोने से शिवसैनिक शामिल होते हैं। इस साल 5 अक्टूबर को आने वाले दशहरा के दिन उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के बीच जारी लड़ाई के बीच यह रैली होगी। उससे पहले यह रस्साकशी शुरू हो गई है कि वास्तव में शिवाजी पार्क मैदान में दशहरा सभा किसे आयोजित करनी चाहिए। शिवसेना ने मुंबई नगर निगम से सभा की अनुमति लेने के लिए अर्जी दी है। खबर आ रही है कि फिलहाल नगर निगम ने इजाजत देने से मुंह मोड़ लिया है। इसके साथ ही इस बात की संभावना प्रबल हो गई है कि एकनाथ शिंदे का गुट भी इसमें दिलचस्पी ले रहा है।

महाराष्ट्र में शिवसेना में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे का गुट और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गुट असली शिवसेना को लेकर लड़ रहा है। शिवसेना के 40 से अधिक विधायकों को अपने पाले में करने के बाद शिंदे ने शिवसेना पर दावेदारी को लेकर मुकदमा कर दिया है। यह विवाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। पार्टी पर दावा जताने के लिए दोनों गुटों के पदाधिकारियों के हलफनामे एकत्र किए जा रहे हैं।

See also  विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश में अपूर्ण सड़कों का काम होगा पूर्ण , एक हजार 373 करोड़ केंद्र मिले

सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ जमीन पर भी द्वंद देखने को मिल रहा है। अब एकनाथ शिंदे की नजर शिवसेना की अक्टूबर में होने होने वाली दशहरा रैली पर जा टिकी है। शिवाजी पार्क मैदान में कई सालों से शिवसेना की दशहरा सभा बिना किसी असफलता के आयोजित की जाती रही है। बारिश के कारण दो-तीन बार बैठक जरूर रद्द करनी पड़ी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *