दिल्ली के नांगलोई के पास पीवीसी कचरे में लगी आग, 13 दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

नई दिल्ली
दिल्ली के कमरुद्दीन नगर में नांगलोई के पास पीवीसी कचरे में शुक्रवार रात आग लग गई। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना नांगलोई के कमरुद्दीन नगर में रात करीब 11:50 बजे पीवीसी कचरे में लगी थी। दमकल विभाग ने कहा कि सूचना मिलते ही दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन विभाग के मंडल अधिकारी अशोक जायसवाल ने कहा, लगभग 11:50 बजे, हमें एक कॉल आया जिसमें बताया गया कि एक खुले पीवीसी कचरे वाले क्षेत्र में आग लग गई है। दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 

See also   छत्‍तीसगढ़ में गुरुवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड, दो डिग्री तक गिरेगा पारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *