सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने का काउंटडाउन शुरू, 7000 लोगों को कराया गया खाली, 15 सेकेंड में होंगे धराशायी

नई दिल्ली
नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावरों को गिराने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 28 अगस्त को सुबह 2.30 बजे से इन टावरों को गिराया जाएगा। कुतुबमिनार से भी ऊंची इमारत मात्र 15 सेकेंड में ध्वस्त हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस ट्विन टावर को गिराने का काम किया जा रहा है, जिसे लेकर सारी तैयारियां अब पूरी कर ली गई है।
 
15 सेकेंड में ध्वस्त हो जाएगा ट्विन टावर
नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावरों को गिराने की सारी तैयारियां कर ली गई है। इन टावरों को 28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे गिराया जाएगा। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से इस इमारत को गिराया जाएगा। मुंबई स्थित कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग ने इस टावर को गिराने के लिए दक्षिण अफ्रीका की कंपनी जेट डिमोलिशंस के साथ साझेदारी की। दुनिया के बड़े दिग्गज इंजीनियरों की टीम इस काम को अंजाम देगी।

 

See also  प्रधानमंत्री मोदी ग्वालियर से दिल्ली रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *