राज्य स्तरीय रोजगार कार्यक्रम अब इंदौर जिला मुख्यालय पर होगा, सीएम शिवराज होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल
 राज्य स्तरीय रोजगार दिवस (state level employment day) कार्यक्रम शनिवार 27 अगस्त को इंदौर जिला मुख्यालय पर होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व में यह कार्यक्रम ग्वालियर में होना निर्धारित था। मुख्यमंत्री 4 जिलों अनूपपुर, शाजापुर, बड़वानी एवं छतरपुर के एक-एक हितग्राही से वर्चुअल संवाद करेंगे। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे।

संचालक एमएसएमई विशेष गढ़पाले ने बताया कि राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का इंदौर से सीधा प्रसारण न्यूज चेनल्स एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से किया जायेगा। इस प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम में दिखाने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।

जिला मुख्यालयों में रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं वित्तीय वर्ष 2022-23 में लाभान्वित हुए हितग्राहियों को आमंत्रित कर स्वीकृति-वितरण-पत्र जन-प्रतिनिधियों से दिलवाये जायेंगे। कार्यक्रम में संबंधित विभागों एवं बैंकों की भागीदारी होगी।

See also  Twitter यूजर्स से मस्क ने मांगी माफी, बोले जल्द लाएंगे नया फीचर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *