एक घंटे में लगातार 3 भूकंप के झटकों से हिला नासिक शहर

मुंबई
 महाराष्ट्र के नासिक में मंगलवार को एक घंटे के भीतर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। अच्छी बात यह है कि इन झटकों में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि भूकंप की तीव्रता कम थी। लेकिन एक घंटे के भीतर तीन भूकंप के झटकों ने लोगों को डराने का काम जरूर किया। इस भूकंप का केंद्र नासिक ऑब्सरवेटरी से 16-20 किलोमीटर दूर डिंडोरी तालुका में था। पहले भूकंप का झटका रात 6.58 बजे, दूसरा 9.342 बजे और तीसरा झटका 9.42 बजे महसूस किया था। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.4, 21 और 1.9 दर्ज की गई। डिंडोरी गांव के आसपास भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप में किसी भी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई है।

 

See also  गोरखपुर को सीएम योगी देंगे 206 करोड़ की परियोजना का तोहफा, 18 अक्टूबर को कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *