19 और 20 अगस्त को मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल

 मौसम विभाग ने  बताया कि पूर्वी राजस्थान और उससे सटे पश्चिम मध्यप्रदेश में बना दबाव पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अगले 12 घंटों में एक निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ सकता है। पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में जमकर बारिश हुई है। वहीं प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दिए हैं। आईएमडी के अनुसार 19 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते पूर्वी और मध्य भारत में बरसात की गतिविधि में तेजी आएगी।

देश में बने मौसमी सिस्टम पर एक नजर

स्काईमेट वेदर के अनुसार पश्चिमी मप्र में 24.8 उत्तर अक्षांश और 77.3 देशांतर के पास गुना के पास है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा। पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून की ट्रफ जैसलमेटर, कोटा, पश्चिमी मध्यप्रदेश, पेंड्रा रोड, झारसुगुडा, चांदबली और फिर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व की ओर जा रही है। वहीं दक्षिण गुजरात से महाराष्ट्र तट तक समुद्र के औसत स्तर पर अपतटीय ट्रफ बनी हुई है।

इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 17 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बारिश संभव है। 16-17 अगस्त को सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है। आईएमडी के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मप्र में 18 से 20 अगस्त के दौरान भारी वर्षा हो सकती है। ओडिशा में 19-20 अगस्त को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

See also  प्रदेश सरकार बिल से खरीदारी करने वाले को भी पुरस्कृत करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *