नीतीश कुमार कैबिनेट का आज सुबह साढ़े 11 बजे विस्तार, जेडीयू के 10 विधायक बन सकते हैं मंत्री, कांग्रेस से 2

 

पटना

बिहार में आज नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल (आरेजडी) को संख्या के आधार पर ज्यादा मंत्री पद मिल सकता है। वहीं, सहयोगी कांग्रेस को 2 मंत्री पद का ऑफर है। बिहार में कुल 31 मंत्री होंगे। डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव   के बड़े भाई तेजप्रताप यादव  का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी मंत्रियों को आज शपथ नहीं दिलाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, कुछ पद खाली रखे जा सकते हैं।

आरजेडी कोटे से 15 मंत्री, जेडीयू के  10 विधायक बनेंगे मंत्री
चूंकि आरजेडी का संख्या बल ज्यादा है तो उसे ज्यादा मंत्री पद दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, आरजेडी की तरफ से 15 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं जेडीयू के 10 विधायक मंत्री बनेंगे। जीतन राम मांझी की पार्टी हम के एक विधायक को मंत्री पद मिल सकता है जबकि सुमित कुमार सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

RJD से ये बन सकते हैं मंत्री
तेजप्रताप यादव
आलोक मेहता,
सुरेंद्र यादव
चंद्रशेखर
शमीम अहमद
ऋषि कुमार
अनिता देवी
ललित यादव
अख्तरुल इस्लाम

जेडीयू से इनका नाम
श्रवण कुमार
संजय झा
अशोक कुमार चौधरी
लेसी सिंह
मदन सहनी
जमा खान
सुनील कुमार
विजय कुमार चौधरी

See also  पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 2430 नए मामले, सक्रिय मामलों में भी आई गिरावट

कांग्रेस से
आफाक आलम
मुरारी गौतम

हम
संतोष सुमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *