कोर्ट में साथ रहने का किया समझौता, बाहर निकलते ही पत्नी का काट दिया गला

बेंगलुरु

कर्नाटक के फैमिली कोर्ट में एक शख्स ने छुरी से अपनी पत्नी का गला काट दिया। यहां दोनों तलाक के लिए अर्जी देने के बाद काउंसलिंग सेशन में शामिल होने के लिए आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं, हमले के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि काउंसलिंग सेशन के दौरान दोनों इस बात पर सहमत हुए थे कि वे अपने बीच के मतभेदों को भूला देंगे और अपने सात साल के वैवाहिक जीवन को टूटने से बचाएंगे।

'वाशरूम तक पीछा करता गया आरोपी'
आरोपी पति की पहचान शिवकुमार के तौर पर हुई है, जिसकी पत्नी का नाम चैत्रा था। यह मामला हासन जिले के होलेनरसीपुरा फैमिली कोर्ट का है। एक घंटे की काउंसलिंग के बाद जैसे ही महिला बाहर निकली। शिवकुमार उसके पीछे-पीछे वाशरूम तक गया। यहां अकेले पाकर उसने छुरी से उसका गला काट दिया और लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर भागने की नाकाम कोशिश की।

'कोर्ट में छुरी लेकर कैसे आया हमलावर'
शिवकुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कैसे वह कोर्ट में छुरी लेकर दाखिल हुआ। आरोपी ने जिस हथियार से वारदात को अंजाम दिया, उसे बरामद कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद मामले से जुड़े अन्य खुलासे हो पाएंगे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।

See also  T20 World Cup: भारत किस - किस कंडीशन में पहुंच पाएगा सेमीफाइनल में

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *