भीलवाड़ा: IPS के सामने BJP विधायक की बदजुबानी ! SP बोले- मर्यादा में रहिए

राजस्थान के भीलवाड़ा में भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा और IPS अधिकारी SP सागर राणा के बीच बहस का वीडियो वायरल। विधायक ने अभद्र भाषा के आरोपों पर सफाई दी।

भीलवाड़ा (राजस्थान)।

राजस्थान के भीलवाड़ा में भाजपा विधायक और IPS अधिकारी के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो चर्चा में है।

जहाजपुर से भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा और भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (SP) सागर राणा आमने-सामने आ गए।

इस दौरान विधायक पर IPS अधिकारी के लिए मां की गाली सहित अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अधिकारी विधायक को मर्यादा में बात करने की नसीहत देते सुनाई दे रहे हैं।

वीडियो देखें। जनप्रचार की नीति के अनुरूप आपत्तिजनक भाषा को म्यूट किया गया है।

मोबाइल फोन पर वीडियो देखने स्क्रीन को छोटा करें।

घटना 28 नवंबर को खजूरी पंचायत समिति में उपप्रधान चुनाव के दौरान हुई।

विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।

इस घटनाक्रम ने राजस्थान की राजनीति और पुलिस प्रशासन में नई बहस छेड़ दी है।

कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी रोकने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, खजूरी पंचायत समिति में उपप्रधान पद के चुनाव के दौरान कांग्रेस

प्रत्याशी हेमराज रेगर से जुड़ी एक गाड़ी को विधायक गोपीचंद मीणा और उनके समर्थकों ने रोक लिया।

विधायक का आरोप था कि गाड़ी में आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोग मौजूद थे और

पुलिस उन्हें सुरक्षा देते हुए एस्कॉर्ट कर रही थी। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए।

इसकी जानकारी मिलने पर भीलवाड़ा SP सागर राणा मौके पर पहुंचे।

उन्होंने वहां मौजूद लोगों को हटने के लिए कहा।

इसी दौरान विधायक और SP के बीच बहस शुरू हो गई।

SP ने कहा- इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करें

वायरल वीडियो में विधायक और SP के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई देती है।

इसी दौरान विधायक द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

SP सागर राणा ने इस पर आपत्ति जताते हुए विधायक से मर्यादा में बात करने को कहा।

पुलिसकर्मियों ने भी बीच-बचाव किया।

इस घटना के बाद जनप्रतिनिधियों के व्यवहार और पुलिस अधिकारियों के सम्मान को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विधायक ने बाद में दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद विधायक गोपीचंद मीणा ने अपने बयान पर सफाई दी।

उन्होंने कहा कि उनके शब्द पुलिस प्रशासन या SP सागर राणा के लिए नहीं थे।

विधायक के मुताबिक, उनकी टिप्पणी कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मौजूद बाहरी लोगों और कथित बदमाशों के संदर्भ में थी।

उन्होंने दावा किया कि वे पुलिस प्रशासन का सम्मान करते हैं और SP से उनकी बातचीत भी सम्मानपूर्वक हुई थी।

एक दिन पहले भी हुआ था पंचायत समिति में हंगामा

खजूरी पंचायत समिति में तनाव की शुरुआत एक दिन पहले प्रधान चुनाव के दौरान हुई थी।

रिपोर्टों के मुताबिक, बस में सवार कांग्रेस सदस्यों को लेकर विवाद हुआ और बस में तोड़फोड़ की गई।

इस घटनाक्रम के कारण कांग्रेस के सदस्य मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सके।

बाद में भाजपा की आशा देवी मीणा प्रधान निर्वाचित हुईं।

इस चुनावी घटनाक्रम ने क्षेत्र में राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया था।

See also  करोड़ों की दौलत छोड़ ‘भिखारी’ बने BJP विधायक, सड़क पर मिला समाज का असली चेहरा