भोपाल में आज भारत-चीन के बीच खिताबी जंग: महिला हॉकी में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया, चौथे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब पर नजर

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में आज भोपाल में भारत और चीन भिड़ेंगे। शाम 7 बजे मुकाबला, भारत लगातार तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगा।

भोपाल।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आज अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी के बड़े मुकाबले की गवाह बनेगी।

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में शनिवार (28 नवंबर) को भारत और चीन आमने-सामने होंगे।

मुकाबला शाम 7 बजे नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

मेजबान भारतीय टीम की नजरें लगातार तीसरी बार खिताब जीतने और प्रतियोगिता में

अपना चौथा चैंपियनशिप खिताब हासिल करने पर होंगी।

भारत ने पिछले दो संस्करणों 2023 और 2024 में खिताब जीता था। इससे पहले 2016 में भी भारतीय टीम चैंपियन बनी थी।

सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

 

(दीपिका का शानदार प्रदर्शन)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से पराजित किया।

इस जीत के साथ भारत ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली।

भारत की ओर से मुमताज खान ने 10वें मिनट में पहला गोल किया।

इसके बाद नवनीत कौर ने 18वें मिनट में फील्ड गोल करके बढ़त मजबूत की।

दीपिका ने दो गोल किए। सुनेलिता टोप्पो और इशिका ने भी गोल दागकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आए।

इससे टीम की सेट-पिस रणनीति और आक्रमण की ताकत का पता चलता है।

चीन ने जापान को हराकर बनाई फाइनल में जगह

पहले सेमीफाइनल में चीन ने जापान को 1-0 से हराया।

जापान की टीम लीग चरण में मजबूत प्रदर्शन करने के बाद सेमीफाइनल में चीन के सामने पिछड़ गई।

इस तरह फाइनल में भारत और चीन की भिड़ंत तय हुई।

दोनों टीमें इससे पहले 24 नवंबर को लीग मुकाबले में आमने-सामने थीं।

उस मैच में भारत ने चीन को 6-2 से हराया था। हालांकि फाइनल का दबाव और परिस्थितियां अलग होंगी।

लीग चरण में अजेय रहा भारतीय टीम का सफर

भारत ने टूर्नामेंट के लीग चरण में शानदार प्रदर्शन किया।

टीम ने अपने पांचों मुकाबले जीतकर 15 अंकों के साथ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।

भारत के लीग चरण के परिणाम इस प्रकार रहे:

मुकाबला                                               परिणाम
भारत बनाम  मलेशिया                               4-1
भारत बनाम दक्षिण कोरिया                       2-1
भारत बनाम थाईलैंड                                  7-0
भारत बनाम चीन                                       6-2
भारत बनाम जापान                                  4-0

इन पांच मुकाबलों में भारत ने कुल 23 गोल किए और केवल चार गोल खाए।

यह प्रदर्शन टीम की आक्रामक और रक्षात्मक दोनों क्षमताओं को दर्शाता है।

कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में उतरेगी टीम इंडिया

(भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे)

भारतीय टीम की कप्तानी मिडफील्डर सलीमा टेटे के हाथों में है।

टीम के मुख्य कोच स्वोर्ड मारिन हैं।

टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है।

भारत ने इस प्रतियोगिता में घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

अब टीम के सामने चीन की चुनौती होगी।

भोपाल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का इतना बड़ा आयोजन

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 से 28 नवंबर तक भोपाल में किया जा रहा है।

इसके मुकाबले नाथू बरखेड़ा स्थित नवनिर्मित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया,

मलेशिया और थाईलैंड की छह टीमें हिस्सा ले रही हैं।

मध्य प्रदेश के लिए यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय खेल

आयोजनों की मेजबानी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

इससे भोपाल को हॉकी के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान दिलाने का अवसर मिला है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे ट्रॉफी

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल के बाद आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

वहीं, प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम रात्रि करीब आठ बजे नाथू बरखेड़ा स्टेडियम में होगा।

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजेता टीम को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान करेंगे।

इसके साथ ही खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

इस अवसर पर दोनों देशों की टीमों के खिलाड़ियों, खेल अधिकारियों और आयोजन से जुड़े अतिथियों की मौजूदगी रहेगी।

भोपाल में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन समारोह के जरिए

मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय खेल

आयोजनों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित करेगी।

आज के मुकाबलों का कार्यक्रम

मुकाबला                                                                       समय
कांस्य पदक मुकाबला: जापान बनाम मलेशिया        शाम 4:30 बजे
फाइनल: भारत बनाम चीन                                     शाम 7:00 बजे

खिताबी मुकाबला,                                               भारत बनाम चीन

आज का सवाल: क्या भारतीय महिला हॉकी टीम भोपाल में लगातार तीसरा और कुल चौथा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतकर इतिहास रचेगी? इसका फैसला आज शाम मैदान पर होगा।

अपने जवाब व्हाट्सएप नंबर 9826019364 पर सिर्फ ‘यस’ या ‘नो’ में दें।

See also  चीन को 6-2 से रौंदकर भारत का विजय अभियान जारी, महिला हॉकी में लगातार चौथी जीत; भोपाल में दिखा टीम इंडिया का दम

Keywords:

  • महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

  • भारत बनाम चीन हॉकी फाइनल

  • भोपाल हॉकी फाइनल

  • भारतीय महिला हॉकी टीम

  • सलीमा टेटे

  • दीपिका हॉकी खिलाड़ी

  • Women’s Asian Champions Trophy 2026

  • India vs China Hockey Final