Skip to content
Monday, November 23, 2026
:: जनप्रचार ::
Madhya Pradesh News Today | MP News Hindi
Search
Search
Home
देश
विदेश
राज्य
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
सियासत
खेल
मनोरंजन
धर्म/अध्यात्म
सितारे
लाइफस्टाइल
आलेख
संपर्क
Home
मध्य प्रदेश
सिपाही भर्ती की दौड़ में 46 पीएचडी, 11 हजार इंजीनियर और 51 हजार PG धारक; परीक्षा टली तो लाखों बेरोजगारों को झटका
मध्य प्रदेश
सिपाही भर्ती की दौड़ में 46 पीएचडी, 11 हजार इंजीनियर और 51 हजार PG धारक; परीक्षा टली तो लाखों बेरोजगारों को झटका
MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित होने से 9.76 लाख आवेदकों को झटका। 46 पीएचडी धारक और हजारों इंजीनियर भी सिपाही बनने की दौड़ में।
November 23, 2026
Ravi Awasthi
भोपाल। मध्यप्रदेश में बेरोजगारी की तस्वीर पुलिस आरक्षक भर्ती के आंकड़ों से सामने आई है।
हालात ऐसे हैं कि सिपाही की नौकरी पाने के लिए 46 पीएचडी धारक, करीब 12 हजार इंजीनियर और
51 हजार से अधिक पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
स्नातक डिग्रीधारियों की संख्या भी 3.26 लाख से ज्यादा है।
ऐसे में 7,500 पदों के लिए होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित
होने से लाखों नौकरी के इच्छुक युवाओं को निराशा हुई है।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 19 नवंबर से प्रस्तावित
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा को अचानक स्थगित कर दिया।
मंडल ने इसके पीछे पुलिस विभाग की एक अन्य परीक्षा का हवाला दिया है।
हालांकि, यह दूसरी परीक्षा किन पदों के लिए है और उसकी तारीखों से आरक्षक भर्ती
परीक्षा का टकराव कैसे हो रहा है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
22 नवंबर की देर रात परीक्षा स्थगित होने की सूचना सामने आने के बाद
अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई। अब उन्हें नई परीक्षा तारीख का इंतजार है।
सिपाही की नौकरी के लिए उच्च शिक्षित युवाओं की लंबी कतार
आरक्षक भर्ती के लिए सामने आए शैक्षणिक आंकड़े प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए बढ़ती प्रतिस्पर्धा की तस्वीर पेश करते हैं।
उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, कुल 9.76 लाख आवेदकों में उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं की बड़ी संख्या शामिल है।
इनमें
42 पीएचडी धारक, 11,961 इंजीनियर, 51,381 पोस्ट ग्रेजुएट और 3,26,626 स्नातक अभ्यर्थी
बताए गए हैं।
ये आंकड़े बताते हैं कि सरकारी नौकरी पाने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त युवा भी आरक्षक जैसे पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं।
सीमित पदों के मुकाबले आवेदकों की बड़ी संख्या प्रतियोगिता को बेहद कठिन बना रही है।
दूसरी परीक्षा का हवाला, लेकिन नाम बताने से परहेज
कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा स्थगित करने की सूचना में पुलिस विभाग की दूसरी परीक्षा का उल्लेख किया है।
लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि वह परीक्षा सूबेदार, सहायक उपनिरीक्षक, आरक्षक चालक या किसी अन्य पद के लिए है।
अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब परीक्षा की तैयारी और आयोजन की प्रक्रिया पहले से निर्धारित थी, तो
दूसरी परीक्षा के साथ तारीखों का समन्वय पहले क्यों नहीं किया गया?
परीक्षा स्थगित होने के बाद अब तक नई तारीख घोषित नहीं की गई है।
7,500 पदों के लिए लाखों उम्मीदवारों की उम्मीदें
इस भर्ती के तहत कुल 7,500 आरक्षक पद भरे जाने हैं।
इनमें 6,800 पद सामान्य ड्यूटी और 700 पद विशेष सशस्त्र बल के हैं।
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सितंबर में शुरू हुई थी।
आवेदन की अंतिम तारीख भी बढ़ाई गई थी।
इसके बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा की तैयारी तेज कर दी थी।
कई युवा लंबे समय से सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
ऐसे में परीक्षा स्थगित होने से उनकी तैयारी, समय और आगे की योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
बेरोजगारी के बीच परीक्षा टलने से बढ़ी चिंता
प्रदेश में सरकारी नौकरी की सीमित रिक्तियों के मुकाबले बड़ी संख्या में युवा आवेदन कर रहे हैं।
आरक्षक भर्ती में पीएचडी से लेकर स्नातक तक के अभ्यर्थियों की भागीदारी इसी प्रतिस्पर्धा को दिखाती है।
युवाओं की अपेक्षा है कि भर्ती परीक्षाओं का आयोजन तय समय पर हो और
किसी कारण से तारीख बदलनी पड़े तो इसकी जानकारी पहले दी जाए।
अब अभ्यर्थियों की निगाहें कर्मचारी चयन मंडल पर टिकी हैं।
उन्हें उम्मीद है कि जल्द नई तारीख घोषित होगी और भर्ती प्रक्रिया बिना किसी और देरी के आगे बढ़ेगी।
See also
1040 पदों वाली भर्ती में बड़ा ट्विस्ट, अब फिर भरे जाएंगे फॉर्म;पुरानी फीस होगी वापस
Post navigation
Jensen Huang की NVIDIA में 11 दिन बाद वापसी: फिर बने CEO, चीनी जासूसी के आरोपों के बीच बोर्ड ने बदला फैसला
गन्ने के दाम पर भोपाल में किसानों का हल्लाबोल, ₹600 से कम मंजूर नहीं!