इंदौर।
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
महज 15 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक पुरुष T20 क्रिकेट में कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था।
वैभव पुरुष T20 क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं।
14 नवंबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
2026-27 के मुकाबले में उन्होंने बिहार टीम की कप्तानी की।
बिहार का सामना सौराष्ट्र से था। उस समय वैभव की उम्र 15 साल और 232 दिन थी।
इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी चर्चा बटोरी है।
17 साल के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़कर बनाया नया इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक (Zach Vukusic) का रिकॉर्ड तोड़ा है।
वुकुसिक ने 17 साल और 311 दिन की उम्र में क्रोएशिया की कप्तानी की थी।
अब वैभव ने उनसे करीब दो साल कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर ली।
इससे पहले पुरुष T20 क्रिकेट में सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड वुकुसिक के नाम था।
कप्तानी की शुरुआत में बनाए 18 रन
वैभव ने सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
उन्होंने पारी की शुरुआत भी की।
हालांकि, बतौर कप्तान उनका पहला मैच बल्लेबाजी के लिहाज से बड़ा नहीं रहा।
वैभव 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने कैच एंड बोल्ड किया।
लेकिन उनका व्यक्तिगत स्कोर भले ही बड़ा नहीं रहा, कप्तानी का रिकॉर्ड ऐतिहासिक बन गया।
पहले ही IPL में मचा चुके हैं धमाल
वैभव सूर्यवंशी का नाम पहली बार IPL 2025 में देशभर में चर्चा में आया था।
राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था।
उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 35 गेंदों में शतक जड़कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था।
उस पारी में उन्होंने 38 गेंदों पर 101 रन बनाए थे।
इस प्रदर्शन के साथ वह IPL इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने।
उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें रातोंरात क्रिकेट की नई सनसनी बना दिया।
12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में किया था डेब्यू
बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
– जनवरी 2024 में 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया।
– IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलकर पहचान बनाई।
– IPL में 35 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।
– 2026 में भारतीय टीम के लिए T20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया।
– अब 15 साल की उम्र में पुरुष T20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बने।
अब इंडिया-A के लिए खेलेंगे वैभव