नई दिल्ली।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कोशिश के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
तीनों को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था।
बाद में रात करीब 3 बजे उन्हें गिरफ्तार किया गया।
मामले में पुलिस कार्रवाई की वजह प्रदर्शन स्थल पर प्रवेश, बॉन्ड की शर्तों के
उल्लंघन और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप बताए गए हैं।
CJP की लीगल टीम प्रमुख रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।
तीनों को तिहाड़ जेल भेजे जाने की संभावना भी जताई गई है।
जंतर-मंतर के गेट पर चढ़कर पहुंचे थे प्रदर्शनकारी
