मप्र पुलिस में 8 अफसरों के तबादले, 5 IPS और 3 SPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में गृह विभाग ने 8 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 5 IPS और 3 SPS अधिकारी शामिल हैं। शाजापुर, खंडवा, जबलपुर, ग्वालियर और पुलिस मुख्यालय में नई पदस्थापनाएं हुई हैं।

भोपाल।
गृह विभाग ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 8 अधिकारियों का तबादला किया है।

इनमें 5 आईपीएस और 3 एसपीएस हैं।

2023 बैच के आईपीएस अधिकारियों को एसडीओपी और सीएसपी पद से प्रमोट कर एडिशनल एसपी बनाया है।

वहीं, राज्य पुलिस सेवा के जिन अधिकारियों को स्थानांतरित किया है।

उनमें से एक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया है और दो अफसरों की पोस्टिंग पीएचक्यू में की है।

इस तबादला आदेश में शाजापुर, खंडवा, जबलपुर, ग्वालियर में एडिशनल एसपी बदले हैं।

राज्य पुलिस सेवा के इन अफसरों के तबादले

दूसरी ओर राज्य पुलिस सेवा के 1998 बैच के अधिकारी ASP शाजापुर घनश्याम मालवीय को AIG,PHQ

2001 बैच के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा महेंद्र तारणेकर को ASP शाजापुर

तथा 2002 बैच की ACP जोन 3 भोपाल शालिनी दीक्षित को AIG ,PHQ भोपाल पदस्थ किया गया है।

दूसरी लिस्ट में 1 IPS और 8 SPS के तबादले

दूसरी लिस्ट में 1 आईपीएस और 8 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

इस लिस्ट के अधिकारियों की पोस्टिंग के अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, डीएसपी और सहायक सेनानी स्तर के पदों पर बदलाव किए गए हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक पीएचक्यू

अभिषेक सिर्रा को सीएसपी बालाघाट, एसडीओपी लहार भिंड नितिन बघेल को एसडीओपी बडोनी दतिया पदस्थ किया गया है।

See also  MP में 24 सितंबर से फिर झमाझम बारिश, 13 राज्यों में अलर्ट; 85 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं!

प्रोबेशनर डीएसपी सीहोर हेमंत पांडे को एसडीओपी गुना, प्रोबेशनर डीएसपी भोपाल दिव्या झारिया को

एसडीओपी मूंदी खंडवा और प्रोबेशनर डीएसपी सागर प्रतिमा जैन को डीएसपी जेएनपीए सागर पदस्थ किया गया है।

एसडीओपी बडोनी दतिया प्रवीण त्रिपाठी को एसडीओपी लहार भिंड,

सहायक सेनानी 14वीं वाहिनी एसएएफ ग्वालियर वीरेंद्र सिंह कुशवाह को

सहायक सेनानी 13वीं वाहिनी एसएएफ ग्वालियर पदस्थ किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त आजाक, नगरीय पुलिस इंदौर गिरीश कुमार जेजूरकर को

उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मंदसौर

और उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल रामनिवास यादव को

सहायक सेनानी 5वीं वाहिनी एसएएफ मुरैना के स्थान पर

उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू उज्जैन पदस्थ किया गया है।

Keywords:
MP Police Transfer, Madhya Pradesh Police Transfer, IPS Transfer MP,

SPS Transfer MP, MP IPS Officers, Police Transfer News, Bhopal Police News,

Additional SP Transfer, Madhya Pradesh Home Department, MP Police News