एशियन गेम्स: नीरू ढांडा का निशाना, भारत को 5वां गोल्ड

नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 में महिला ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीता। भारत को 5वां स्वर्ण मिला। अंकुश पंघाल भी बॉक्सिंग फाइनल में पहुंचे।

नगोया, जापान।

एशियन गेम्स 2026 में भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है।

नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

वह एशियन गेम्स में इस इवेंट का व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

26 साल की नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 निशाने सटीक लगाए।

उन्होंने चीन की सन यूनोंग और कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक को पीछे छोड़ा।

भारत को मिला 5वां गोल्ड

नीरू का स्वर्ण एशियन गेम्स 2026 में भारत का 5वां गोल्ड है।

खास बात यह है कि यह भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण है।

भारत के कुल पदकों की संख्या 47 हो गई है।

इनमें 5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

 टीम इवेंट में भी सिल्वर

नीरू ने टीम इवेंट में भी भारत को पदक दिलाया।

नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय टीम ने

328 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता।

चीन ने गोल्ड और कुवैत ने ब्रॉन्ज जीता।

नीरू ढांडा ने सिर्फ गोल्ड नहीं जीता,

बल्कि भारतीय महिला ट्रैप शूटिंग के लिए नया इतिहास लिखा है।

शूटिंग में 14 पदक

नीरू के गोल्ड के साथ शूटिंग में भारत के पदकों की संख्या 14 हो गई है।

इससे पहले भारतीय निशानेबाज एक गोल्ड, 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज जीत चुके थे।

See also  BRICS Summit 2026: क्या डॉलर की पकड़ कमजोर कर पाएगा ब्रिक्स ?

नीरू की यह उपलब्धि महिला ट्रैप में खास है।

नीरू हाल में ISSF वर्ल्ड कप में भी इतिहास रच चुकी हैं।

उन्होंने लोनाटो में महिला ट्रैप में गोल्ड जीतकर ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला का रिकॉर्ड बनाया था।

अंकुश पंघाल फाइनल में

बॉक्सिंग में भी भारत के लिए बड़ी खबर आई।

अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के वर्ल्ड चैंपियन

फजलिद्दीन एरकिनबोएव को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

इस जीत के साथ उनका सिल्वर मेडल पक्का हो गया है।

परवीन हुड्डा फाइनल में पहुंचीं, शू ली को 5-0 से हराया

भारत की परवीन हुड्डा ने महिला 65 किग्रा के सेमीफाइनल में चीन की शू ली को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

सभी जजों ने परवीन के पक्ष में फैसला दिया।

अब फाइनल में प्रवीण का सामना चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन से होगा।

प्रवीण का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है और अब गोल्ड के लिए मुकाबला होगा।

क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका

एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगा।

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे।

Keywords:
एशियन गेम्स 2026, नीरू ढांडा, Neeru Dhanda, Asian Games 2026,

शूटिंग गोल्ड मेडल, महिला ट्रैप शूटिंग, भारत गोल्ड मेडल,

See also  Asian Games 2026: पहले पीछे, फिर पलटवार और गोल्ड! ईरान को 40-34 से हराकर भारत ने रचा इतिहास

Indian Shooting, Asian Games Shooting,

नीरू ढांडा शूटिंग, भारत पदक तालिका, अंकुश पंघाल