उज्जैन।
सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने को लेकर सोमवार सुबह विवाद की स्थिति बन गई।
मस्जिद के पास भीड़ जुटने के बाद पुलिस और लोगों के बीच तनाव बढ़ गया।
इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया।
स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
इधर,शहर काजी खली कुर्रे रहमान व जिला कलेक्टर रोशन सिंह ने लोगों से
अफवाहों पर ध्यान न देने व शांति बनाए रखने की अपील की है।
पथराव में टीआई घायल,10 के खिलाफ FIR
पथराव में एक थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल
के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
इनमें पांच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताए गए हैं।
पुलिस ने इन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है।
पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी है।
Ujjain, Madhya Pradesh: The situation is now normal after stone-pelting over the Shahi Masjid widening issue. Following reports of stone-pelting, the Ujjain Divisional Commissioner, Collector, IG, ADG and SP are present at the spot pic.twitter.com/GaxncjOBoL
— IANS (@ians_india) September 28, 2026
अफवाहों पर ध्यान न दें: शहर काजी
उज्जैन
शहर काजी खलीलुर्रहमान ने जारी किया वीडियो संदेश,
शाही मस्जिद कमेटी खुद अपने हाथों से मस्जिद तोड़ रहे हैं, कुछ लोग सोशल मीडिया पर फिजूल माहौल बना रहे हैं शहर अपना है इसकी हिफाजत भी हमें करना है… ।@CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/B8CePgSQuE— Collector Ujjain (@collectorUJN) September 28, 2026
उज्जैन शहर काजी खली कुर्रे रहमान ने मस्जिद का मामला रात में ही आपसी सहमति से सुलझ गया था।
ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिसके लिए किसी को वहाँ जाने की आवश्यकता हो।
जिस कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया गया है, उसे पूरा किया जा रहा है।
सभी से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें
और अफवाहों के कारण घर से बाहर निकलकर अनावश्यक रूप से मौके पर न जाएं।
खुद हटाना शुरू किया बेजा हिस्सा

विवाद के बीच मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिद का संबंधित हिस्सा खुद हटाना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा हटाया जाना है।
मामले को देखते हुए शाही मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है।
आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर तैनात किया गया है।
शांति व्यवस्था बनाएं रखें: कलेक्टर
#WATCH | Ujjain: District collector Raushan Kumar says, "The preparations for Simhastha 2028 are proceeding at a rapid pace. Given the magnitude of the event, pilgrims will be arriving from across the country and abroad; a notable aspect of the ongoing development work to… pic.twitter.com/N9K6Jd208t
— ANI (@ANI) September 28, 2026
उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है।
बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्माण कार्य चल रहे हैं,
मास्टर प्लान के हिसाब से मार्गों का चौड़ीकरण चल रहा है।
इसमें अच्छी बात यह है कि सभी धर्म-समुदाय के लोग स्वतः इसमें अपना योगदान दे रहे हैं।
उनके मकान, धर्मस्थल जो भी बीच में आ रहे हैं, उन्हें वे स्वतः हटा रहे हैं।
इसी क्रम में छत्री चौक पर आज शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वतः हटाया जा रहा है।
मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।
धार्मिक स्थल को बताया सौ साल पुराना
मस्जिद प्रबंधन के अनुसार शाही मस्जिद 100 साल से ज्यादा पुरानी है।
कुछ प्रदर्शनकारियों की ओर से इसे करीब 600 साल पुरानी बताए जाने की बात भी सामने आई है।
मस्जिद प्रबंधन ने 17 मार्च 1925 के सिंधिया राजघराने के समय के दस्तावेज का हवाला दिया है।
प्रबंधन का दावा है कि जमीन अधिग्रहण के बाद मस्जिद के बचे हिस्से को यथावत रखने का उल्लेख दस्तावेज में था।
प्रबंधन के मुताबिक, 1975 में सड़क और यातायात व्यवस्था के लिए मस्जिद की कुछ जमीन दी गई थी।
13 सितंबर 1985 के मध्यप्रदेश शासन के राजपत्र में भी मस्जिद और उसकी नपाई का उल्लेख होने का दावा किया गया है।
हाईकोर्ट में होना है सुनवाई
मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सोमवार को सुनवाई भी प्रस्तावित है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था जारी रहेगी।
Keywords:
उज्जैन मस्जिद विवाद, शाही मस्जिद उज्जैन,मध्यप्रदेश न्यूज
उज्जैन पथराव, उज्जैन पुलिस, उज्जैन FIR, मस्जिद विवाद,