इंदौर।
एमटीएच अस्पताल में पदस्थ 28 वर्षीय महिला डॉक्टर ने शनिवार को कथित तौर पर खुद को जहरीला इंजेक्शन लगा लिया।
उन्हें बेसुध हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फिलहाल पांचवीं मंजिल के वार्ड नंबर 27 में उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने एक सीनियर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
संयोगितागंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय डॉक्टर सिमी करण यादव एमजीएम गर्ल्स हॉस्टल में रहती हैं।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने कमरे में बेसुध मिलीं।
इसके बाद साथी डॉक्टर उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे।
फिलहाल उनका इलाज एमवाय अस्पताल की पांचवीं मंजिल स्थित वार्ड नंबर 27 में चल रहा है।
सीनियर डॉक्टर पर प्रताड़ना के आरोप

(डॉक्टर की आत्महत्या की कोशिश से एमटीएच में हड़कंप। एआई इमेज)
सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर सिमी एमटीएच अस्पताल में पदस्थ हैं।
पिछले कुछ समय से वह एक सीनियर डॉक्टर से परेशान थीं।
आरोप है कि ड्यूटी और अन्य मामलों को लेकर उन्हें कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाता था।
हालांकि, इन आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
संयोगितागंज पुलिस की महिला अधिकारी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने डॉक्टर के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
भोपाल में भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

AIIMS की डॉक्टर की इलाज के दौरान मौत
भोपाल एम्स में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर रश्मि वर्मा ने भी इसी साल आत्महत्या का प्रयास किया था।
उन्होंने कथित तौर पर जहरीला इंजेक्शन लिया था।
आत्मघाती कदम उठाने के 24 दिन बाद 5 जनवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
GMC की जूनियर डॉक्टर ने की थी आत्महत्या

साल 2023 में गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल की जूनियर डॉक्टर बाला सरस्वती ने आत्महत्या कर ली थी।
परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनसे लगातार 36 घंटे तक ड्यूटी कराई जाती थी।
साथ ही, उन्हें कामचोर कहकर ताने दिए जाते थे।
इस मामले में कॉलेज की तत्कालीन डीन डॉ. अरुणा कुमार पर भी आरोप लगे थे।
बाद में उन्हें डीन के पद से हटा दिया गया था।
Keywords
Indore woman doctor case, MTH Hospital Indore,
doctor harassment allegations, MY Hospital Indore,
Indore doctor suicide attempt