रांची।
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को उग्र हो गया।
हजारों प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए विधानसभा गेट के पास पहुंच गए।
छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
पुलिस ने उन्हें रोकने और पीछे हटाने की कोशिश की। हालांकि, प्रदर्शनकारी मौके से नहीं हटे।
इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।
#WATCH | रांची, झारखंड: पुलिस ने रांची में राज्य विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया गया। pic.twitter.com/zZEkZ4DXPD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2026
बैरिकेड टूटा तो विधानसभा गेट तक पहुंचे छात्र
प्रदर्शनकारी छात्र परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
इसी दौरान भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी।
इसके बाद छात्र विधानसभा गेट के पास पहुंच गए।
यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया।
पुलिस ने कई बार छात्रों को पीछे हटने की अपील की।
दो-तीन बार लाठीचार्ज की नौबत
स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को दो-तीन बार लाठीचार्ज करना पड़ा।
इस दौरान कुछ छात्रों के सिर पर चोट लगने की जानकारी सामने आई है।
वहीं, प्रदर्शनकारियों की ओर से भी पुलिस पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंके जाने की बात सामने आई है।
इससे कुछ समय के लिए माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
CM सोरेन बोले- बातचीत से सुलझेगा मामला

प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के मुद्दे को बातचीत से सुलझाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
सरकार छात्रों की समस्याओं को समझने और समाधान निकालने की दिशा में काम करेगी।
राहुल गांधी ने बल प्रयोग पर जताई आपत्ति
झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है।
छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है।
झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।
The use of force against students…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 10, 2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को गलत बताया। साथ ही कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है।
उनके मुताबिक, बातचीत के जरिए ही समस्या का समाधान निकाला जाना चाहिए।
राहुल गांधी ने झारखंड सरकार से छात्रों की बात सुनने और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपील की।
धरनास्थल पर छात्र नेता की तबीयत बिगड़ी
#WATCH | रांची, झारखंड: राज्य विधानसभा के बाहर दिन भर चले विरोध प्रदर्शन के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। pic.twitter.com/3E4n8EWUkC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2026


