भोपाल(9826019364)।
फ्रेंडशिप-डे इस बार स्टर्लिंग ग्लोब ग्रैंड सोसायटी के वरिष्ठ साथियों के लिए यादगार बन गया। अवसर था सीनियर साथी ग्रुप के सबसे वरिष्ठ सदस्य सतीश नारायण शुक्ला के 86वें जन्मदिन का।
क्लब हाउस तालियों, मुस्कान और शुभकामनाओं से गूंज उठा।
सभी साथियों ने उन्हें स्वस्थ, दीर्घायु और सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कविता से किया सम्मान
कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रभूषण गांधी ने की। उन्होंने श्री शुक्ला के व्यक्तित्व और जीवन यात्रा का उल्लेख किया।
इसके बाद अपनी भावपूर्ण कविता के माध्यम से सभी साथियों की ओर से उनका अभिनंदन किया।
कविता ने पूरे माहौल को आत्मीय बना दिया।
एक अन्य सदस्य बी.एस. राजपूत ने भी स्वरचित कविता के जरिए श्री शुक्ला को बधाई दी।
स्टर्लिंग ग्लोब ग्रैंड सोसायटी क्लब हाउस में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए।
सभी ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप-डे की शुभकामनाएं दीं।
साथ ही सोसायटी को और मजबूत तथा आपसी सहयोग की भावना बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
रहे ये सदस्य मौजूद

