भोपाल
प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव मतगणना के दूसरे चरण में आज 5 नगर निगम में महापौर पद के लिए दो में भाजपा, दो में कांग्रेस और एक पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की। रतलाम में भाजपा के प्रहलाद पटेल, देवास में भाजपा की गीता अग्रवाल, मुरैना में कांग्रेस की शारदा सोलंकी, रीवा में कांग्रेस के अजय मिश्रा और कटनी में निर्दलीय प्रीति सूरी ने जीत दर्ज की। छिंदवाड़ा जिले के परासिया में सबसे रोचक मुकाबला हुआ, यहां वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस के गगन खंडूजा को भाजपा के अनुज पाटकर ने तीन वोटों से हराया।















