रायपुर
रेलवे स्टेशन में आरपीएफ जवानों द्वारा वेंडर के साथ मारपीट मामले में एएसआई समेत आरपीएसएफ के दो स्टॉफ को सस्पेंड कर दिया गया है। ये कार्रवाई जोनल रेल सुरक्षा आयुक्त एएन सिंहा के निर्देश पर रायपुर मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता ने की है। निलंबित जवानों में आरपीएफ एएसआई एलएन सिंह, रेलवे सुरक्षा विशेष बल छह बटालियन के आरक्षक अविनाश कुमार व मुकेश कुमार है।
बता दे की राजधानी के रेलवे स्टेशन में मंगलवार देर रात आरपीएफ के जवानों ने एक युवक को बुरी तरह पीटा। युवक रेलवे स्टेशन का वेंडर था। युवक का नाम अंकुश भदौरिया है। अंकुश का दावा है कि फ्री की पानी बोतल मांगने पर उसने आरपीएफ जवानों को इनकार कर दिया, बस यही बात जवानों को पसंद ना आई। इसके बाद जवानों ने लात-घूंसों से अंकुश की पिटाई कर दी। वही दूसरी तरफ जवान अंकुश पर हथियार छीनने की कोशिश का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि अंकुश ने उनके साथ झूमाझटकी की, इसलिए उन्होंने ऐसा किया।















