करीब तीन साल के अंतराल बाद मध्य प्रदेश के निगम-मंडलों में सियासी नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्वालियर संभाग के अशोक सिंह जादौन को ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष व उदयवीर सिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जादौन को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का करीबी समझा जाता है।
माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति में तोमर की पसंद को ध्यान में रखा गया।(फोटो में मप्र विधानसभा अध्यक्ष के साथ अशोक सिंह जादौन)
बघेल को कुक्कुट विकास निगम की कमान एक अन्य नियुक्ति आदेश के तहत केशव सिंह बघेल को राज्य पशुधन कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
केशव सिंह बघेल भी ग्वालियर अंचल से ही हैं।
हालांकि इस निगम में अभी किसी उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई।
बता दें कि चंद दिन पहले ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निगम-मंडलों में अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्षों की नियुक्ति एक साथ किए जाने की बात कही थी।
चार आयोगों में भी एक दिन पहले हुए नियुक्तियां
राज्य शासन ने चार आयोगों में भी एक दिन पहले आधा दर्जन से अधिक सियासी नियुक्तियां की। इनमें अजा,अजजा आयोग,महिला आयोग व बाल संरक्षण आयोग शामिल हैं।