JDA के नेतृत्व में करीब 8 हजार रेजिडेंट डॉक्टर, सीनियर रेजिडेंट और इंटर्न इस हड़ताल में शामिल रहे।
सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई हड़ताल शाम 5 बजे तक जारी रही। इस दौरान गांधी मेडिकल कॉलेज के कई विभागों की सेवाएं प्रभावित रहीं।
हमीदिया अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सर्जरी पर पड़ा। सोमवार को 20 से ज्यादा ऑपरेशन टालने पड़े।