
यदि आप भोपाल के नक्शे से वाकिफ हैं तो चूना भट्टी,चार इमली,मालवीय नगर व श्यामला हिल्स जैसे नाम आपके लिए नए नहीं होंगे। जी हां,यही क्षेत्र भोपाल दक्षिण पश्चिम सीट का हिस्सा हैं..इनमें एमपी नगर,गौतम नगर,MACT, टी.टी. नगर T.T.Nagar सहित कई छोटे-बड़े झुग्गी क्षेत्र भी शामिल हैं.. मुख्यमंत्री निवास व मंत्रालय से लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रदेश कार्यालय भी इसी क्षेत्र में हैं..इसके चलते कालांतर में यह इलाका एक ऐसा केंद्र बन गया..
भोपाल दक्षिण-पश्चिम के ज्यादातर मतदाता बाहरी हैं…जो लंबे समय से निवास करते हुए यहां के मतदाता बने.. लिहाजा विविध संस्कृति वाले इस क्षेत्र में किसी भी उम्मीदवार के लिए मतदाताओं का मानस टटोल पाना आसान नहीं रहा..
पूर्व की भोपाल दक्षिण सीट के लिए हुए चुनावों की बात करें तो यहां 77 में जनता पार्टी के बाबूलाल गौर,85 में कांग्रेस के हसनात सिद्दीकी,90 में इसी दल के सत्यनारायण अग्रवाल,90 व 93 में बीजेपी के शैलेंद्र प्रधान,98 में कांग्रेस के पी.सी. शर्मा व 2003 में बीजेपी के उमाशंकर गुप्ता विधायक रहे..
2023 के चुनाव को लेकर भी दोनों ही प्रमुख दलों की ओर से इस सीट पर टिकट को लेकर अनेक लोग सक्रिय हैं..बीजेपी हो,कांग्रेस या तीसरा मोर्चा… हर कोई इस सीट को अपने लिए सुरक्षित मान रहा है..