प्रियंका -निक की बेटी पर बरसा परिणीति का प्यार

67

इंटरनैशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस इसी साल जनवरी में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पैरंट्स बने हैं। मालती की जन्म सोरोगेसी के जरिए हुआ था। हालांकि पैदा होने के बाद लगभग 100 दिनों तक मालती को हॉस्पिटल में डॉक्टर की निगरानी में रहना पड़ा था। मई के महीने में प्रियंका अपनी बेटी को घर लाईं और उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हाल में प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा ने अपनी भांजी के बारे में बात की है। परणीति चोपड़ा  ने अपनी भांजी मालती की खूब तारीफ की है। हाल में सामने आए एक वीडियो में परिणीति को अपनी भांजी मालती के लिए खुशी से झूमता हुए देखा जा सकता है। इंटरव्यू में परिणीति से उनकी कजन प्रियंका की बेटी के बारे में पूछा गया कि क्या वह मालती से मिली हैं। इसके जवाब में परिणीति ने मालती को दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा बता दिया।