सीएम सचिवालय: माइक्रो मैनेजमेंट के साथ तय हुई हर अफसर की भूमिका, स्पीड और रिजल्ट पर फोकस

132

रवि अवस्थी,भोपाल।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात अफसरों के बीच गुरुवार को नए सिरे से कार्यविभाजन किया गया। यह सिर्फ रूटीन फेरबदल नहीं। बल्कि प्रशासन को तेज, जवाबदेह और परिणाम-केंद्रित बनाने की रणनीति के तहत उठाया गया कदम माना जा रहा है।

क्या है इस बड़े बदलाव का मकसद?

इस पूरे बदलाव का लक्ष्य साफ है-निर्णय लेने की रफ्तार बढ़ाना। मॉनिटरिंग को मजबूत करना। विभागों में बेहतर समन्वय और प्रशासन को अधिक पारदर्शी बनाना।

यह मेगा रीसेट दिखाता है कि सरकार अब माइक्रो मैनेजमेंट, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और रिजल्ट-ओरिएंटेड गवर्नेंस पर फोकस कर रही है। सरकार की प्रा​थमिकता है कि योजनाओं का असर सीधे जनता तक पहुंचे।

ग्रुप A से D तक—जिम्मेदारियों का क्लियर रोडमैप

इस बार अधिकारियों को अलग-अलग समूहों (A, B,C,D ) में बांटकर काम सौंपा गया है। जिससे हर स्तर पर जवाबदेही तय हो। फाइलों के निपटारे में तेजी आए। ग्रुप वाइज अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व इस प्रकार हैं—

ग्रुप A

ACS नीरज मंडलोई के पास ‘केंद्रीय कमान’

अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को यह प्रमुख निम्न दायित्व सौंपे गए।
.सीएमओ का समन्वय

.विभागीय फाइलों और प्रस्तावों की समीक्षा

.मंत्रियों-सांसदों से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग

.टॉप योजनाओं और सिंहस्थ-2028 की निगरानी

.इनके अलावा विभिन्न विभागों की बैठकों,सीएम के दौरों का पर्यवेक्षण,विभागों को भेजी जाने वाली A+मॉनिट नोटशीट का प्रेषण एवं समीक्षा।

-सीएम से भेंट/मुलाकात की समीक्षा।प्राथमिकता वाली टॉप 20 योजनाओं,कार्यक्रमों की समीक्षा। नीतिगत विषय एवं सीएम द्वारा सौंपे गए कार्य, जैसी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

ये होंगे एसीएस मंडलोई के सहयोगी
एसीएस मंडलोई को दिए गए दायित्वों के निर्वहन में अपर सचिव अरुण कुमार,ओएसडी आलोक सोनी व कविराज मेहरा सहयोगी की ​भूमिका अदा करेंगे। साथ ही इंदौर व उज्जैन संभागों से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक मामलों में समन्वय बनाएंगे।
………………..
मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग का मजबूत तंत्र

अपर सचिव अरविंद दुबे के जिम्मे ये दायित्व सौंपे गए।

. कैबिनेट और विधानसभा कार्य

. बड़ी परियोजनाओं,मेगा प्रोजेक्ट्स की ट्रैकिंग

. सीएम घोषणाओं की समीक्षा,क्रियान्वयन

.लंबित मामलों में सीएम का ध्यानाकर्षण

.सीएम एवं वरिष्ठ अफसरों द्वारा सौंपे गए एवं मुख्यमंत्री की बैठक संबंधी काम

दुबे के सहयोगी होंगे ये अफसर
अवर सचिव आशीष कुमार पांडे एवं केवलराम धुर्वे।
……………………………….
अपर सचिव अरुण परमार
.ई-ऑफिस सिस्टम

.ट्रांसफर/पदस्थापना प्रस्तावों का समन्वय

.फाइल मॉनिटरिंग

.कैबिनेट मीटिंग तैयारी

.सीएमओ को मिलने व किए जाने वाले पत्राचार एवं अन्य डाक का निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
…………………………….
ग्रुप B

सचिव आलोक सिंह:
.प्रोटोकॉल और पॉलिटिकल कोऑर्डिनेशन

.सीएम के दौरे और सार्वजनिक कार्यक्रम

.सांसद-विधायकों से जुड़े मामले

.विधानसभा और कैबिनेट समन्वय देखेंगे।

ये अफसर करेंगे सचिव सिंह की मदद
.उप सचिव संदीप केरकेट्टा एवं ओएसडी आशीष खरे आलोक सिंह के सहयोगी की भूमिका में होंगे। दोनों ही अधिकारी भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागों से जुड़े मामलों में समन्वय करेंगे।
…………………..
ग्रुप C
सचिव डॉ इलैया राजा टी
-केंद्रीय मंत्रियों,सांसद एवं अति महत्वपूर्ण पत्राचार के प्रतिवेदन एवं विभागों से रिपोर्ट लेना।
-सीएम का नईदिल्ली भ्रमण कार्यक्रम एवं संपूर्ण समन्वय।
-भारत सरकार के समक्ष लंबित विषयों में समन्वय।
-ब्लू बुक संबंधी एवं अन्य सौंपे गए कार्य
उपसचिव आदित्य शर्मा सचिव इलैया राजा के सहयोगी होंगे।

ओएसडी राजेश हिंगणकर
-गृह,जेल एवं खेल व युवा कल्याण संबंधी ​नस्तियों का निराकरण।

-उक्त विभागों से लंबित मामलों की ओर सीएम का ध्यानाकर्षण।

-पुलिस,सेना एवं अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े मामले।

सुरक्षा संबंधी समन्वय

……………………………………

ग्रुप D
सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह

.डेटा, IT और शिकायतें

.शिकायत निवारण

.संवेदनशील मामलों की निगरानी

.सरकारी उपलब्धियों का डेटा मैनेजमेंट

.IT, डैशबोर्ड और पोर्टल संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।

.अवर सचिव केवलराम धुर्वे सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह का सहयोग करेंगे।

नीतिगत सोच और सेक्टर फोकस

अपर सचिव मनीष पांडेय
.ओंकारेश्वर में जारी आध्यात्मिक कार्यों की मॉ​नी​टरिंग

.सीएम व वरिष्ठ अफसरों द्वारा सौंपे गए कार्य

अपर सचिव लक्ष्मण मरकाम
.तकनीकी शिक्षा,कौशल विकास,रोजगार सृजन,पर्यटन,विज्ञान प्रौ.,ग्रामीण विकास,जनजातीय कल्याण,उद्योग संबंधी मामलों में रणनीति के मान से अध्ययन एवं विशलेषण कर सम्यक जानकारी,प्रतिवेदन एवं सुझाव प्रस्तुत करना।

जमीनी फीडबैक सीधे CM तक

OSD अजातशत्रु श्रीवास्तव 

.सांसद-विधायकों से इनपुट

.जिलों से संवेदनशील रिपोर्टिंग

.वीसी और जनप्रतिनिधियों से संवाद

.सीएम कॉनक्लेव व सीएम के अशासकीय बैठकों,कार्यक्रमों का वीडियो संयोजन।

.जनप्रतिनिधियों के पंचवर्षीय विजन डॉक्यूमेंट के कार्यों का समन्वय एवं संकलन जैसे अहम कार्य सौंपे गए हैं।