रवि अवस्थी,भोपाल।
स्टर्लिंग ग्लोब ग्रैंड-3, जाटखेड़ी रोड स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को मां शीतला की विधि-विधान, मंत्रोच्चार और वैदिक परंपराओं के साथ भव्य स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई।
वैदिक विधि-विधान से हुई प्राण-प्रतिष्ठा
शाहगंज से पधारे विद्वान आचार्यों ने शास्त्रोक्त रीति से पूजन-अर्चन कर देवी की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठित किए।
इस पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
🚩 भव्य कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ
समारोह की शुरुआत प्रातःकाल भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। पारंपरिक वाद्ययंत्रों, जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
प्रारंभिक धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात माता का नगर भ्रमण भी कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
🔥 हवन, आरती और भंडारे से पूर्ण हुआ आयोजन
सायंकाल प्राण-प्रतिष्ठा, मूर्ति स्थापना, हवन-पूजन और महाआरती का आयोजन हुआ।
इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं प्रसादी वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
🔔 मंत्रोच्चार से गूंजा पूरा परिसर
शाहगंज से आए आचार्य पंडित महेश भार्गव, शैलेष भार्गव, राकेश दुबे, मोनी व्यास एवं पंडित सूरज पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा की स्थापना कराई।
पूरे परिसर में गूंजते मंत्रों ने वातावरण को भक्तिमय और आध्यात्मिक बना दिया।
यह भी पढ़ें..तेज खर्राटे हैं खतरे की घंटी,है इलाज–Click















