भोपाल।
क्या कोई प्रोफेसर एक शासकीय विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष रहते हुए दो राज्यों के निजी विश्वविद्यालयों में कुलगुरु का दायित्व निभा सकता है?
यह सवाल इन दिनों उच्च शिक्षा जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला विक्रम विश्वविद्यालय से जुड़ा है, जहां के अर्थ साइंस विभाग के प्रोफेसर प्रमोद वर्मा एक साथ कई जिम्मेदारियों में रहे।
31 जनवरी तक तीन-तीन जिम्मेदारियां
विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, प्रो. वर्मा वर्ष 2024 से महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय में कुलगुरु के रूप में कार्यरत हैं।।
साथ ही वे छत्तीसगढ़ स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी आफ मैनेजमैंट एण्ड टैक्नोलाजी मंगला बिलासपुर विश्वविद्यालय में भी कुलगुरु का दायित्व निभा रहे हैं।


















