मप्र भाजपा :अब प्रभारी रखेंगे संगठन जिलाध्यक्षों का परफॉर्मेंस पर नजर

22

रवि अवस्थी,भोपाल।
मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन में एक ऐसा बदलाव किया है, जिसे सिर्फ नियुक्ति नहीं बल्कि मॉनिटरिंग मैकेनिज्म के रूप में देखा जा रहा है। 13 संभागों के 62 जिलों में जिला प्रभारियों की तैनाती के साथ पार्टी ने संकेत दे दिया है कि अब जिलाध्यक्षों के कामकाज, सक्रियता और समन्वय पर सीधे नजर रखी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में वरिष्ठ नेताओं के साथ नए चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन प्रभारियों की भूमिका केवल समन्वय तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वे जिला संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों की गति, बूथ स्तर की सक्रियता और राजनीतिक फीडबैक पर नियमित रिपोर्ट भी देंगे।

संदेश साफ: संगठन अब ‘ऑटो मोड’ में नहीं
भाजपा का मानना है कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जमीनी विस्तार के लिए जिला स्तर पर सख्त फॉलोअप जरूरी है। यही कारण है कि हर जिले में एक ऐसा चेहरा बैठाया गया है, जो सीधे प्रदेश नेतृत्व से जुड़ा रहेगा।

वरिष्ठ व नए चेहरों का संतुलन
सूची में अनुभवी नेताओं को रणनीतिक जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं कुछ नए चेहरों को ऐसे जिलों में भेजा गया है जहां संगठनात्मक गति बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। इससे यह संकेत भी जाता है कि पार्टी फील्ड फीडबैक के आधार पर भविष्य की भूमिका तय करेगी।

क्या बदलेगा जमीनी स्तर पर?

— जिलाध्यक्षों की कार्यशैली पर नियमित निगरानी

— बूथ और मंडल स्तर तक कार्यक्रमों की समीक्षा

— राजनीतिक कार्यक्रमों में उपस्थिति और भागीदारी पर फोकस

— स्थानीय मुद्दों और असंतोष की सीधी रिपोर्ट प्रदेश तक

पूरे प्रदेश में एक साथ नियुक्ति

चंबल से लेकर मंदसौर और ग्वालियर से लेकर नर्मदापुरम तक, सभी संभागों में एक साथ प्रभारी तैनात कर भाजपा ने संगठन को एक समान मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क में बांध दिया है।

पार्टी के भीतर इसे आने वाले समय की चुनावी और संगठनात्मक रणनीति की तैयारी माना जा रहा है, जहां जिला स्तर की ढील अब स्वीकार्य नहीं होगी। भाजपा का संदेश स्पष्ट है—अब जिला संगठन की नब्ज पर प्रदेश नेतृत्व की सीधी पकड़ रहेगी।

जिला-वार प्रभारी सूची

चंबल संभाग

मुरैना — राजू व्यास

भिंड — हमीर सिंह राठौर

दतिया — गजेंद्र सिकरवार

ग्वालियर संभाग

ग्वालियर नगर — गोपिकृष्ण नेमा

ग्वालियर ग्रामीण — गोपाल आचार्य

श्योपुर — कमल माखीजानी

शिवपुरी — नंदकिशोर नापित

गुना — राजेंद्र राजपूत

अशोकनगर — शैलेन्द्र जैन

सागर संभाग

सागर — लोकेंद्र पाराशर

सागर ग्रामीण — सदानंद गौतम

टीकमगढ़ — पुष्पेंद्रनाथ पाठक

निवाड़ी — दीपक सिंह भदौरिया

छतरपुर — नीरज मनोरिया

दमोह — अर्चना सिंह

पन्ना — जावेद सिंह

रीवा संभाग

रीवा — रविंद्र चौहान

मऊगंज — शशांक श्रीवास्तव

सतना — जी.एस. ठाकुर

मैहर — नंदिता पाठक

सीधी — नरेंद्र त्रिपाठी

सिंगरौली — विनोद यादव

शहडोल संभाग

शहडोल — अभिलाष पांडेय

अनूपपुर — संजय साहू

उमरिया — राजेंद्र पांडेय

जबलपुर संभाग

जबलपुर नगर — आलोक संजर

जबलपुर ग्रामीण — मनीषा सिंह

कटनी — सुजीत जैन

डिंडौरी — कमल प्रताप सिंह

मंडला — रमेश भटेरे

नरसिंहपुर — शरद जैन

छिंदवाड़ा संभाग

बालाघाट — अभिलाष मिश्रा

सिवनी — अशोक रोहाणी

छिंदवाड़ा — आदित्य शुक्ला (बबला)

पांढुर्णा — दीपांकर बैनर्जी

नर्मदापुरम संभाग

नर्मदापुरम — अखिलेश आर्य

हरदा — डॉ. प्रभुराम चौधरी

बैतूल — सुदर्शन गुप्ता

भोपाल संभाग

भोपाल नगर — जसवंत सिंह हाड़ा

भोपाल ग्रामीण — प्रदीप लारिया

राजगढ़ — ध्रुवनारायण सिंह

विदिशा — सीताराम यादव

सीहोर — विकास वीरानी

रायसेन — राजो मालवीय

इंदौर संभाग

इंदौर नगर — राजेश सोलंकी

इंदौर ग्रामीण — शैलेंद्र डागा

धार — सुभाष कोठारी

धार ग्रामीण — राधेश्याम यादव

आलीराजपुर — दिलीप पटोदिया

झाबुआ — राजेंद्र राठौर

निमाड़ संभाग

खंडवा — अंबाराम कराड़ा

बुरहानपुर — क्षितिज भट्ट

खरगोन — संगीता सोनी

बड़वानी — बाबूलाल यादव

उज्जैन संभाग

उज्जैन नगर — बजरंग पुरोहित

उज्जैन ग्रामीण — बबीता परमार

शाजापुर — प्रभूलाल जाटव

आगर — जयदीप पटेल

देवास — धनंजय शर्मा

मंदसौर संभाग

रतलाम — विवेक जोशी

मंदसौर — दिलीप सकलेचा

नीमच — सुभाष पटेल (पूर्व सांसद)