Tarana constituency Ujjain: तराना महाकाल मंदिर का तोरण द्वार

रवि अवस्थी,भोपाल।Tarana constituency Ujjain तराना उज्जैन जिले की एक तहसील..और इसी नाम से यहां का विधानसभा क्षेत्र..तराना कस्बे की बात करें तो इसे बाबा महाकाल मंदिर यानी उज्जैन का तोरण द्वार कहा जाता है..मालवांचल की इस ग्रामीण सीट को बीजेपी के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है..

उज्जैन जिला मुख्यालय से तराना तहसील मुख्यालय की दूरी करीब 35 किमी. है..उज्जैन से सटी हुई सीट की अधिकांश आबादी गांव में रहती है..इस नाते साफ पानी,बिजली,सड़क,सफाई व खेती किसानी से जुड़ी तात्कालिक समस्याएं ही यहां चुनाव के वक्त मुद्दा बनती रहीं हैं..बावजूद इसके यहां चेहरा व राजनीतिक दल ही प्रभावी रहे हैं..तीसरी विधानसभा के दौरान यानी 1962 में तराना सीट अस्तित्व में आई..अब तक यहां हुए 13 आम चुनाव में बीजेपी व इसके पूर्ववर्ती संगठन 7 बार तो कांग्रेस 6 बार जीती..कांग्रेस को ज्यादातर जीत 90 के दशक से पहले हासिल हुई..जबकि बीते करीब 25 सालों में उसे सिर्फ पिछले यानी 2018 के चुनाव में ही जीत मिल सकी..दरअसल,इस चुनाव में स्थानीय का मुद्दा हावी रहा…और इसका लाभ कांग्रेस के स्थानीय महेश परमार को मिला..उन्होंने बीजेपी के अनिल फिरोजिया को 22 सौ मतों से पराजित किया था..जबकि इससे पूर्व के तीन चुनाव में बीजेपी इस सीट से लगातार चुनाव जीतती रही..
………………………………………………

तराना विधानसभा से अब तक निर्वाचित विधायक व उनके दल
वर्ष     विधायक                      दल
1962: एम सिंह                      कांग्रेस
1967: एम सिंह                      जनसंघ
1972: लक्ष्मीनारायण जैन               कांग्रेस
1977: नागुलाल मालवीय               जेएनपी
1980: दुर्गा प्रसाद सूर्यवंशी             कांग्रेस
1985: दुर्गा प्रसाद सूर्यवंशी             कांग्रेस
1990: गोविंद परमार                 बीजेपी
1995: माधव प्रसाद शास्त्री             बीजेपी
1998: बाबूलाल मालवीय               कांग्रेस
2003: ताराचंद गोयल                 बीजेपी
2008: रोडमल राठौर                 बीजेपी
2013: अनिल फिरोजिया               बीजेपी
2018: महेश परमार                  कांग्रेस
…………………………………………….
बीते चार चुनाव में किस तरह रहे परिणाम 
वर्ष 2003
दल     प्रत्याशी      मत मिले (प्रतिशत) रिमार्क    मार्जिन
बीजेपी  ताराचंद गोयल   51,729   51%   जीते     12,999
कांग्रेस  बाबूलाल मालवीय 38,730   38%   हारे      ….
निर्दलीय प्रमोद गुगलिया    4,465  4.3%  हारे    जमानत जब्त
……………………………………………..
वर्ष 2008
दल     प्रत्याशी      मत मिले (प्रतिशत) रिमार्क    मार्जिन
बीजेपी  रोडमल राठौर   49,220  48%  विजेता  12,061
कांग्रेस  बाबूलाल मालवीय 38,730  38%   हारे      ….
……………………………………………..
2013
दल     प्रत्याशी      मत मिले (प्रतिशत) रिमार्क    मार्जिन
बीजेपी अनिल फिरोजिया  64,793  55% जीते      16,135
कांग्रेस राजेंद्र मालवीय    48,657  41% हारे       …

……………………………………………..
2018
दल     प्रत्याशी      मत मिले (प्रतिशत) रिमार्क    मार्जिन
कांग्रेस  महेश परमार   67,778 48.38%  जीते      2209
बीजेपी अनिल फिरोजिया 65,569 46.81%  हारे       …
……………………………………………….

दोगुने सामर्थ्य से करेंगे जनसेवा

1 लाख 83 हजार 691 मतदाताओं वाली तराना विधानसभा के अधिकांश मतदाता ग्रामीण क्षेत्रों से हैं..गुर्जर व बलाई समाज बहुल इस सीट पर जातिगत उम्मीदवार खासे मायने रखते हैं..पिछले चुनाव में कांग्रेस के महेश परमार से पराजित बीजेपी के अनिल फिरोजिया 2019 में उज्जैन लोकसभा सीट से सांसद चुने गए..

संघ पृष्ठभूमि से फिरोजिया को इस बार पुन: तराना से चुनाव मैदान में उतारे जाने की चर्चा है..वहीं कांग्रेस के मौजूदा विधायक ने हाल ही में एक सभा में जनता से वादा किया कि आगे वह दोगुने सामर्थ्य से जनसेवा करेंगे और तराना का आदर्श विधानसभा बना देंगे..दूसरी ओर देखा जाए तो तराना क्षेत्र के वोटर्स अब भी पेयजल,सफाई,गांव की अंदरूनी पक्की सड़क जैसी मूलभूत सेवाओं से वंचित हैं..

स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में भी क्षेत्र के लोग उज्जैन जिला मुख्यालय पर आश्रित हैं..ग्राम पंचायतों व किसानों की अपनी समस्याएं हैं..2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी,कांग्रेस से टिकट जिसे भी मिले..चुनाव में टक्कर इन्हीं दोनों दलों के बीच रहना है..।
…………………………………………………………..

कुल मतदाता   1 लाख 83 हजार 691
प्रमुख जातियां   बलाई,गुर्जर,खटीक

ये हैं टिकट के दावेदार
कांग्रेस : विधायक महेश परमार ,पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय व पूर्व जनपद सदस्य करण गुजराती
बीजेपी : सांसद अनिल फिरोजिया,पूर्व विधायक ताराचंद गोयल,रोडमल राठौर,ओम राजोरिया,हरिनारायण मालवीय,राजकुमार जटिया।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal