भोपाल(Janprachar.com)। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘लाडली बहना’ Ladli Bahna को CM शिवराज का चुनावी मास्टर स्ट्रोक Master stroke माना जा रहा है। प्रदेश की महिलाओं में योजना को लेकर गजब का उत्साह है। इसका आंकलन इस बात से किया जा सकता है की महज 20 -22 दिनों में ही डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाएं योजना अंतर्गत अपना पंजीयन करा चुकी हैं। सरकार ने चयनित पंजीकृत महिलाओं को जून से हजार रूपए महीना देने की बात कही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिये 5 मार्च 2023 को लाँच की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। योजना की लाँचिंग दिनांक से 18 अप्रैल तक एक करोड़ से अधिक महिलाओं ने अपना पंजीयन कराया है।
योजना में 23 से 60 वर्ष तक की ऐसे परिवार जो आयकर दाता नहीं है, की महिलाएँ, परिवार में 5 एकड़ से कम भूमि है और घर में फोर व्हीलर वाहन नहीं है, को योजना में पात्र माना गया है। इन सभी बहनों के पंजीयन की कार्यवाही 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।


मुख्यमंत्री चौहान योजना के क्रियान्वयन को लेकर काफी संवेदनशील और गंभीर है। उनके द्वारा जिलों में श्रंखलाबद्ध महिला सम्मेलन किये जा रहे हैं।














