कांग्रेस मेयर कैंडिडेट विभा पटेल भी अपने वार्ड में हारी

46

भोपाल
कांग्रेस की मेयर कैंडिडेट रहीं विभा पटेल भी अपना वार्ड नहीं बचा सकीं।विभा पटेल न सिर्फ वार्ड-52, बल्कि आसपास के वार्डों से भी चुनाव हार गईं। वार्ड-53 से वे 2,647, वार्ड-54 से 2,559 और वार्ड-55 से 2,588 वोटों से हारीं। मालती राय ने आसपास के वार्डों से जीत हासिल की।

वार्ड-46 से कांग्रेस जीतीं, विभा हारीं
वार्ड-45 से कांग्रेस जीतीं, लेकिन विभा हार गईं। इस वार्ड से कांग्रेस के पार्षद कैंडिडेट योगेंद्र सिंह गुड्‌डू चौहान ने 1,298 वोटों से जीत हासिल की है, लेकिन विभा 285 वोट से हार गईं। मालती राय को यहां से 4,193 और विभा को 3,908 वोट मिले हैं। इस वार्ड में प्रदेश का सबसे वीआईपी इलाका चार इमली आता है। इसी प्रकार वार्ड-24 से विभा की 1985 वोटों से जीत हुई। इस वार्ड के श्यामला हिल्स इलाके में सीएम हाउस है। वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बंगले भी इसी इलाके में हैं।