विधायकों से मेफेयर जाकर मिले बघेल, किया जीत का दावा

52

रायपुर
राजनीति हरियाणा राज्यसभा चुनाव की लेकिन केंद्रित हैं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इसलिए कि सारे विधायक यहां पर रूके हुए हैं। सारी सुविधाओं के बीच उनकी सख्त निगरानी भी है। वहां के पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर संगठन के कुछ पदाधिकारी भी संपर्क में हैं,लेकिन छत्तीसगढ़ के उन्ही नेताओं को मिलने दिया जा रहा है जिनके नाम तय हैं।वहां के लिए तय पर्यवेक्षक भूपेश बघेल व राजीव शुक्ला ने कहा है कि जीत तो कांग्रेस की ही होगी,भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति अब नहीं चलने वाली।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात 9 बजे के करीब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हरियाणा के विधायकों से मिलने पहुंचे। उन्होंने वहां कुछ देर उन लोगों से बात की, उसके बाद वे वापस लौट आये।मंगलवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर रिसॉर्ट पहुंचे। यहां हरियाणा कांग्रेस के विधायकों, पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, पार्टी ने उनको पर्यवेक्षक बनाया है इसलिए वे सबसे मुलाकात करने आए हैं। वहां एक सीट भाजपा के पास है, एक सीट कांग्रेस के पास। जबरदस्ती एक सीट पर प्रत्याशी खड़ा करा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, उन्हें पूरा विश्वास है कि वहां हमारी जीत होगी। एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा कोशिश कर रही है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।

इससे पहले राजीव शुक्ला ने भी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, हर हालत में हरियाणा में हमारी जीत होगी। वहां हमारे पूरे विधायक हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी हमेशा खरीद-फरोख्त और हॉर्स ट्रेडिंग की फिराक में रहती है। वे लोग सफल नहीं होंगे। हम लोग निश्चित रूप से जीतेंगे। यह सीट हमारे पास आएगी। राजीव शुक्ला ने दावा किया कि जो तीन विधायक हरियाणा से यहां नहीं आए हैं वे भी अपने साथ हैं। वे ऐसे विधायक नहीं हैं जो पार्टी लाइन से इधर-उधर हों। वे भी पार्टी लाइन के साथ हैं और अपना काम कर रहे हैं।