भिंड में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग,1 करोड़ से ज्यादा का मॉल खाक

47

भिंड
भिंड के लहार कस्बे में गणेश टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना में 1 करोड़ से ज्यादा का माल जलकर राख हो गया। घटना की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। गणेश टेंट हाउस लहार के बीच बाजार पोस्ट आफिस गली में है। लहार क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित टेंट व्यापारी के गोदाम में आग लगने से दूसरे व्यापारी भी मौके पर पहुंचे। आगजनी की घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दिए जाने पर दो घंटे बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।

मौके पर दमकल वाहन भी पहुंच गए थे। लेकिन गोदाम की आग पर काबू करना मुश्किल हो रहा था। गोदाम में करीब 1 करोडत्र का नुकसान होना बताया जा रहा है।

घटनाक्रम के मुताबिक लहरा कस्बे के पोस्ट आफिस वाली गली में गणेश टेंट हाउस का गोदाम है। सुबह के समय गोदाम से लोगों को धुंआ और आग की लपटे उठती हुई दिखाई दी। लोगों ने पहले तो स्वयं ही आग को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही फायरब्रिगेड को भी सूचना दी। फायरब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। तब तक गोदाम में रखे सामान आग की चपेट में आ चुका था। जल्द ही बड़ी बड़ी लपटे दिखाई देने लगी।

मौके पर पहुंचे आधा दर्जन दमकल वाहन: आग की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर आग बुझाने के लिए लहार कस्बे सहित आसपास के कस्बों से भी दमकल वाहन बुलाए गए। लेकिन आग पर काबू करना मुश्किल हो रहा था। बताया जाता है कि गोदाम में रजाई गद्दे सहित प्लास्टिक की कुर्सियां सहित अन्य ऐसी सामग्री थी जो जल्द ही आग पकड़ लेती है। ऐसे में दमकल वाहनों को आग पर काबू करना मुश्किल हो रहा था। खबर लिखे जाने तक फायरब्रिगेड अमला आग पर काबू करने का प्रयास कर रहा था।

करीब एक करोड़ का नुकसान: आग से गोदाम में करीब एक करोड़ के सामान जलने की आशंका जताई जा रही है। इसकी वजह यह है कि गणेश टेंट हाउस कस्बे का बड़ा टेंट हाउस है। गोदाम में आग लगने से आसपास क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बन गया। लोगों को डर सता रहा था कि आग कहीं उनके घरों को भी अपनी चपेट में न ले ले।